भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और प्रसिद्ध पौराणिक नाटक 'महाभारत' में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक काम कर जो ख्याति पाई है वह देखने काबिल है। लेकिन इन दिनों वह अपने काम से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपने विचारों को रखने के लिए ट्विटर को जरिया बनाते हैं। इसी क्रम में गजेंद्र चौहान फिर एक बार अपने हाल ही में किए एक ट्वीट के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक को ट्वीट कर बधाई दी है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Gajendra Chauhan: ऋषि सुनक की जीत पर 'युधिष्ठिर' ने भरी भारत माता की जय की हुंकार, अनोखे ढंग से दी बधाई
इन दिनों भारतीयों में त्योहार के साथ-साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने के लिए चुने गए ऋषि सुनक को लेकर भी खुशी का माहौल है। दरअसल, ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और उस देश की कमान संभालने जा रहे हैं, जिसने कभी हमारे देश भारत पर राज किया था। ऐसे में सभी देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है, जो सभी में उत्साह भरने का काम कर रहा है। सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी ऋषि सुनक को अपने अंदाज में बधाई दी है, जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
भूत बीवी बनकर कटरीना कैफ ने की विक्की कौशल को डराने की कोशिश, अभिनेता का रिएक्शन देख छूटी लोगों की हंसी
गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर लिखा, 'अमेरिका में कमला हैरिस , ब्रिटेन में ऋषि सुनक, भारत में नरेंद्र मोदी और कितने अच्छे दिन चाहिए। भारत माता की जय।' अपने ट्वीट में जहां गजेंद्र चौहान ने कमला हैरिस और ऋषि सुनक का जिक्र किया है, वहीं उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया ह। ऐसे में यह ट्वीट सभी देशवासियों को और पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारतीय हैं। दोनों ने साल 2009 में शादी की थी और इस कपल के अभी दो बच्चे भी हैं।
अक्षरा सिंह का छठ गीत 'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ' रिलीज, सिंगर आयुष आनंद के साथ लगाए सुर
गजेंद्र चौहान ने अपने करियर में बहुत से सीरियल्स और फिल्मों में काम किया। लेकिन लोग आज भी उन्हें ‘महाभारत’के युधिष्ठिर के रूप में याद करते हैं। उन्हें इस किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। अपने 35 साल के करियर में गजेंद्र चौहान ने तकरीबन 600 सीरियल और 150 फिल्मों में काम किया है, जो काबिले तारीफ है। फिलहाल वह एक्टिंग से दूर अपना राजनीतिक सफर तय कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
South Flop Films: बॉलीवुड ही नहीं साउथ की ये फिल्में भी हुईं बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम, हुआ करोड़ों का नुकसान
