{"_id":"63590e1e5912fe6acc7cf53f","slug":"priyanka-chopra-nick-jonas-celebrate-first-diwali-with-daughter-malti-marie-see-here-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka-Nick: प्रियंका और निक ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट की पहली दिवाली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka-Nick: प्रियंका और निक ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट की पहली दिवाली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। इस बार बेटी मालती के साथ उनकी पहली दिवाली थी। ऐसे में कपल ने लॉस एंजलिस में पूरी धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया और पारंपरिक तरीके से पूजन किया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ
- फोटो : insta
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद देश में न रहती हों लेकिन वह हर त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। निक जोनस भी भारतीय रिती-रिवाजों को बखूबी निभाते नजर आते हैं। दिवाली पर भी प्रियंका चोपड़ा के साथ और निक जोनस पूरे रस्मों रिवाज के साथ पूजन करते दिखाई दिए।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह ऑफ व्हाइट कलर के लहंगा चोली में नजर आईं और साथ ही एक्ट्रेस ने शिफॉन का लॉन्ग श्रग कैरी किया था। निक ने भी सिल्वर मिक्स व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी किया था। जबकि बेटी मालती भी अपने माता-पिता के मैचिंग आउटफिट में दिखाई दी। प्रियंका ने देरी से दिवाली की शुभकामनाएं साझा करने के लिए सॉरी भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ
- फोटो : insta
तस्वीरों में कपल को पूजा करते देखा जा सकता है इसके साथ ही वह बेटी को गोद में लेकर पोज करते दिखाई दिए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद रहीं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बार भी अपनी बेटा का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- "सभी को प्यार, शांति और समृद्धि। वास्तव में कृतज्ञता से भरे दिल से, मैं आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देती हूं। सॉरी, मुझे थोड़ी देर हो गई है, लेकिन इस पल में बस थोड़ी देर और रुकने का फैसला किया..नमः शिवाय, प्यार और रोशनी"।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : insta
बात करें वर्क फ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जल्जी ही हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और एंथोनी मैकी संग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।