फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना पर ओवैसी का पलटवार: कहा- देशद्रोह सिर्फ मुसलमानों के लिए, अगर हमने कहा होता तो मार-मार कर बेहाल कर दिए जाते

Mon, 15 Nov 2021 01:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Nov 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi targets kangana ranaut over bheek remark says Is sedition law only for Muslims
कंगना पर ओवैसी का पलटवार - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत देश की आजादी का साल 2014 बताकर कंगना विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि अपने विवादित बयान के बाद भी कंगना माफी मांगने को तैयार नहीं हैं उन्होंने कहा है कि 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था, मुझे पता नहीं है। अगर कोई मुझे बता सकता है तो मैं अपना पद्मश्री वापस कर दूंगी और माफी भी मांगूंगी। अब कंगना के इस बयान पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।

Asaduddin Owaisi targets kangana ranaut over bheek remark says Is sedition law only for Muslims
Prayagraj News : मीरापुर पार्क में सभा को संबोधित करते ओवैसी। - फोटो : प्रयागराज

क्या देशद्रोह सिर्फ मुसलमानों के लिए है?
ओवैसी ने पूछा है कि क्या देशद्रोह सिर्फ मुसलमानों के लिए है? क्या वे लोग कंगना रणौत पर देशद्रोह का आरोप लगाएंगे? ओवैसी ने कंगना का नाम लिए बिना कहा, मैं इंडियन नेशनलिज्म को मानता हूं तो उन्हें पद्मश्री मिला है। अगर हम इस बात को कह देते तो यूएपीए लग जाता, मार-मार कर बेहाल कर दिया जाता। एक मोहतरमा ने कहा कि 2014 में सही मायने में देश आजाद हुआ है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से पूछना चाहता हूं कि 1947 में आजाद हुआ था कि 2014 में। 


Asaduddin Owaisi targets kangana ranaut over bheek remark says Is sedition law only for Muslims
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

कंगना के बयान पर तंज भरे अंदाज में ओवैसी ने कहा 'वह क्वीन हैं और आप किंग (योगी आदित्यनाथ) लेकिन आप कुछ नहीं करेगे। बाबा ने इंडिया-पाकिस्तान टी 20 मैच के बाद टिप्पणी करने वालों को देशद्रोह के आरोप में जेल में डालने की धमकी दी थी।' याद हो कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 अक्टूबर को हुए भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद पाक की जीत का जश्न मनाने वालों को चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi targets kangana ranaut over bheek remark says Is sedition law only for Muslims
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अपने बचाव में कंगना ने क्या कहा है
कंगना ने लिखा था, 'मैंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई पर बनी फीचर फिल्म में काम किया है। 1857 की लड़ाई पर काफी रिसर्च किया है। राष्ट्रवाद के साथ दक्षिणपंथ का भी उभार हुआ लेकिन यह अचानक खत्म कैसे हो गया? और गांधीजी ने भगत सिंह को क्यों मरने दिया। आखिर क्यों नेता बोस की हत्या हुई और उन्हें कभी गांधी जी का सपोर्ट नहीं मिला।'

 
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi targets kangana ranaut over bheek remark says Is sedition law only for Muslims
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने कहा, 'आखिर क्यों बंटवारे की रेखा एक अंग्रेज के द्वारा खींची गई? आजादी की खुशियां मनाने के बजाय भारतीय एक दूसरे को मार रहे थे। मुझे ऐसे कुछ सवालों के जवाब चाहिए जिसके लिए मुझे मदद की जरूरत है। जहां तक 2014 में आजादी की बात है, मैंने विशेष रूप से कहा था कि भौतिक आजादी हमारे पास हो सकती है, पहली बार अंग्रेजी न बोलने या छोटे शहरों से आने या भारत में बने उत्पादों का उपयोग करने के लिए लोग हमें शर्मिंदा नहीं कर सकते। जो चोर हैं उनकी तो जलेगी। कोई बुझा नहीं सकता... जय हिंद।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed