फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: आम्रपाली से रानी चटर्जी तक, 30 की उम्र पार कर चुकीं ये अभिनेत्रियां अब तक हैं कुंवारी

Mon, 15 Nov 2021 01:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Nov 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
From Amrapali to Rani Chatterjee these Bhojpuri actresses have crossed the age of 30 they are still unmarried
भोजपुरी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

समय के साथ भोजपुरी फिल्मों का क्रेस लोगों के बीच बढ़ रहा है और इस इंडस्ट्री के सितारों को भी पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है। इस इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियां आज के समय में पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मी जगत की अभिनेत्रियां अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस लुक से कई बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी अभिनेत्रियां छाई रहती हैं। हालांकि, इस इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने 30 की उम्र को पार कर लिया है और अभी भी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। आइए आपको उनके नाम बताते हैं।


 
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद आम्रपाली ने कई हिट फिल्में दीं और खुद को सबसे ज्यादा फीस लेनी वाली अभिनेत्री बनाया है। आम्रपाली 34 साल की हो चुकी हैं और आज भी वह सिंगल हैं। उनका नाम कई बार अभिनेता दिनेश लाल के साथ जुड़ चुका है।

From Amrapali to Rani Chatterjee these Bhojpuri actresses have crossed the age of 30 they are still unmarried
अनारा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अनारा गुप्ता
इस लिस्ट में अनारा गुप्ता का नाम भी शामिल है। अनारा का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन अभी तक अभिनेत्री का रिश्ता किसी के साथ शादी के बंधन तक नहीं पहुंचा। अनारा 35 साल की हो चुकी हैं और अब तक वह अकेली अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।


 

From Amrapali to Rani Chatterjee these Bhojpuri actresses have crossed the age of 30 they are still unmarried
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। एक्ट्रेस ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। काजल राघवानी भी 30 साल की उम्र को पार कर चुकी हैं लेकिन अभी तक उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Amrapali to Rani Chatterjee these Bhojpuri actresses have crossed the age of 30 they are still unmarried
मधु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मधु शर्मा
मधु शर्मा भोजपुरी जगत की बोल्ड अभिनेत्रियों में एक हैं। वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं लेकिन आज तक मधु शर्मा को कोई ऐसा नहीं मिला, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी गुजार सकें। मधु शर्मा 37 साल की हो चुकी हैं और वह अब तक अनमैरिड हैं।

विज्ञापन
From Amrapali to Rani Chatterjee these Bhojpuri actresses have crossed the age of 30 they are still unmarried
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और यही उनकी कामयाबी का बड़ा उदाहरण है। हालांकि, 32 साल की रानी चटर्जी भी अभी तक सिंगल हैं। रानी मनदीप बामरा के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। रानी का मानना है कि उन्हें अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला, जिससे वह शादी कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed