फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Wedding:2018 में हुई इन सितारों की शादियों ने उड़ाए थे सबके होश, किस पर फिदा हुआ था आपका दिल

Mon, 15 Nov 2021 01:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Nov 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Priyanka nick to ranveer deepika these celebs got married in 2018 and stole our heart with fairytale wedding
बॉलीवुड की शादियां - फोटो : सोशल मीडिया

शादी का सीजन चल रहा है और एक बार फिर मनोरंजन जगत में भी शादी का माहौल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राजकुमार और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है और आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो वहीं कुछ लव बर्ड्स ऐसे हैं जिनकी शादी की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान के एक शाही किले में उनका सारा प्रोग्राम होगा।



जब इन सितारों की शादियों ने बटोरीं सुर्खियां

दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबरें भी इसी महीने आ रही है। साथ ही टीवी जगत के भी बहुत से कलाकार इन्हीं कुछ महीनों में शादी करने वाले हैं। इससे पहले ऐसी ढेर सारी शादियां साल 2018 में देखने को मिली थी जहां कई दिग्गज सितारों ने अपना घर बसाया था। तो चलिए आपको फिर बताते हैं उन खूबसूरत शादियों के बारे में।

Priyanka nick to ranveer deepika these celebs got married in 2018 and stole our heart with fairytale wedding
मिलिंद सोमन, अंकिता कुंवर - फोटो : Social Media

मिलिंद सोमन- अंकिता

मिलिंद सोमन ने अंकिता से बेहद करीबी लोगों के बीच अलीबाग में 22 अप्रैल को शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड की हस्तियों को नहीं बुलाया गया था। अपने से करीब 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने पर मिलिंद काफी चर्चा में आ गए थे लेकिन आज उनकी जोड़ी फैंस को कपल गोल देती है।

Priyanka nick to ranveer deepika these celebs got married in 2018 and stole our heart with fairytale wedding
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर

बॉलीवुड के मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने भी कम लोगों के बीच सोनिया कपूर संग शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka nick to ranveer deepika these celebs got married in 2018 and stole our heart with fairytale wedding
सोनम आनंद - फोटो : SELF

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने आठ मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी की थी। आनंद दिल्ली के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। उनकी शादी में अनिल कपूर का शाहरुख और सलमान संग डांस भी लोगों को बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन
Priyanka nick to ranveer deepika these celebs got married in 2018 and stole our heart with fairytale wedding
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया-अंगद बेदी

नेहा और अंगद की शादी फैंस के लिए बहुत हैरानी की बात थी। अचानक से दोनों ने 10 मई को शादी की थी और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने घोषणा की थी कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद उनकी प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ और हाल ही में वह एक बेटे की मां बनी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed