फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत को असली आजादी 2014 में मिली: कंगना रणौत के समर्थन में उतरे विक्रम गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए क्या कहा है?

Mon, 15 Nov 2021 12:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Nov 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Vikram Gokhale supported Kangana Ranaut controversial remarks over 1947 Freedom know what he said about pm narendra modi
विक्रम गोखले, कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत के भीख में आजादी मिली वाले बयान का दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने भी समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर उठे विवादों के बीच विक्रम गोखले ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा है कि हमें असली आजादी प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद (2014) मिली है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में गोखले ने कहा कि रणौत ने जो कहा था वह सच है। अपने इंटरव्यू में गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी काफी कुछ कहा है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है...

Vikram Gokhale supported Kangana Ranaut controversial remarks over 1947 Freedom know what he said about pm narendra modi
कंगना - फोटो : instagram
  • गोखले कहते हैं, 'मैं रणौत के बयान से सहमत हूं। हमें (ब्रिटिश राज में) आजादी दी गई थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई और उस समय बड़े-बड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। वे सिर्फ मूकदर्शक बने रहे। इन मूकदर्शकों में बहुत से वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे।’
Vikram Gokhale supported Kangana Ranaut controversial remarks over 1947 Freedom know what he said about pm narendra modi
कंगना रनौत बोल्ड लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
  • विक्रम गोखले ने आगे कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंध-समर्थक नहीं हूं। जब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करते हैं, तो मैं उनकी कई बातों से सहमत नहीं होता लेकिन हां, जब वे राष्ट्रहित में काम करते हैं तो मैं उनका समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Gokhale supported Kangana Ranaut controversial remarks over 1947 Freedom know what he said about pm narendra modi
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
  • वे कहते हैं, ‘हर राजनीतिक दल वह (वोट बैंक की राजनीति) करता है।’ महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर गोखले ने कहा कि पूर्व सहयोगी दलों- शिवसेना और भाजपा को देश की भलाई के लिए फिर से साथ आना चाहिए।'
विज्ञापन
Vikram Gokhale supported Kangana Ranaut controversial remarks over 1947 Freedom know what he said about pm narendra modi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कंगना के बयान को बताया गलत
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह कंगना रणौत की भावना हो सकती है कि उन्होंने 2014 के बाद स्वतंत्रता का अनुभव किया। वे पीएम के काम की तारीफ कर सकती हैं लेकिन उन्हें 1947 में मिली स्वतंत्रता पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed