{"_id":"61920a6469e7846b163111f9","slug":"shehnaaz-gill-posts-a-new-video-after-tu-yaheen-hai-song-fan-says-stay-strong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: शहनाज गिल ने शेयर किया नया वीडियो, फैंस बोले- मजबूत रहो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: शहनाज गिल ने शेयर किया नया वीडियो, फैंस बोले- मजबूत रहो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री शहनाज गिल ने एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया है कि कैसे वह अपने बिजी टाइम के बीच अपनी त्वचा की देखभाल करती हैं। गौरतलब है कि अपने कथित प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह इंटरनेट की दुनिया से एकदम से कट गई थीं और सार्वजनिक तौर पर भी उनको कम ही देखा गया था। हाल ही में उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त और कथित प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। यह एक म्यूजिक वीडियो था जिसमें उन्होंने लिखा था- तू यहीं हैं...। इस वीडियो के जरिए शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी थी।
2 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में शहनाज गिल को कहते हुए सुना जा सकता है, बैक टू बैक शूट, हार्ड लाइटिंग, मेकअप के घंटे और नींद की कमी की वजह से जीवन अति व्यस्त हो गया है।
3 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अपने लुक्स को मैनेज करना और अपनी त्वचा की देखभाल करना मुश्किल है। आगे वह कहती हैं कि लेकिन जो चीज मुझे आगे बढ़ाती हैं, वह है आप सभी का प्यार। यह कहने के बाद शहनाज गिल अपने मेकअप रूटीन की एक झलक साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शहनाज गिल ने कभी सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार नहीं की। सिद्धार्थ और शहनाज की बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि उनके प्रशंसक अक्सर उनके रिलेशनशिप और प्यार को लेकर चर्चा करते रहते थे। उनकी बेहतरीन बॉन्डिंग के कारण इस जोड़ी को सिडनाज बुलाया जाने लगा था। सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ही बिग बॉस 13 के दौरान एक-दूसरे के करीब आये थे। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा कहते थे कि वह अच्छे दोस्त हैं। वे एक दूसरे को 'परिवार' भी कहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की कम उम्र में अचानक मौत होने के बाद से शहनाज गिल एकदम से सदमें में आ गई थी। सिद्धार्थ की मौत के बाद उन्हें पहली बार सार्वजनिक तौर पर उनकी पंजाबी फिल्म हौंसला रख के प्रचार के दौरान देखा गया था। शहनाज ने अब जो वीडियो शेयर किया है उसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने शहनाज गिल को मजबूत रहने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।