{"_id":"619205bf0d2ea56fb76696dc","slug":"akshay-kumar-manushi-chiilar-sonu-sood-film-prithviraj-official-teaser-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj Teaser: धर्म के लिए जिया हूं धर्म के लिए मरूंगा...अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' का टीजर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj Teaser: धर्म के लिए जिया हूं धर्म के लिए मरूंगा...अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' का टीजर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वीराज टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
थिएटर खुल चुके हैं और एक के बाद एक बड़ी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। अभिनेता अक्षय कुमार की कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। अभी तक उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'बेलबॉटम' रिलीज हो चुकी है वहीं आज यशराज फिल्म्स ने पृथ्वीराज फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे।
पृथ्वीराज का आधिकारिक टीजर रिलीज
टीजर में दिख रहा है कि युद्ध के मैदान में अक्षय कुमार साथी सैनकों के साथ अपना कवच पहने खड़े हैं और संजय दत्त भी मैदान में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में संयोगिता की भूमिका निभाते हुए दुल्हन के रूप में तैयार दिख रही हैं। साथ ही क्लिप में सोनू सूद की भी झलक है जिससे पता चल रहा है कि वह अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
2 of 5
पृथ्वीराज टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
टीजर की शुरुआत में अक्षय के किरदार पृथ्वीराज चौहान को हिंदुस्तान का शेर कहा जा रहा है और टीजर खत्म होते हुए अक्षय कहते हैं- धर्म के लिए जिया हूं धर्म के लिए मरूंगा। यह फिल्म 21 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा- गर्व और वीरता के बारे में एक वीर कहानी। सम्राट की भूमिका निभाने पर गर्व है। अक्षय ने एक इवेंट में बताया कि फिल्म के टीजर में ही सम्राट की वीरता के बारे में पता चलेगा जो किसी से कभी नहीं डरे। यह हमारी तरफ से उनकी बहादुरी और निडरता को श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म पृथ्वीराज के सेट पर पूजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय ने कहा कि, 'पृथ्वीराज चौहान सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक हैं। वह सबसे ईमानदार राजाओं में से एक हैं जिसे हमारे देश ने कभी नही देखा है। हमें उम्मीद है कि दुनिया भर के भारतीय पराक्रमी बहादुर को दी हमारी श्रद्धांजलि पसंद करेंगे। हमने उनके जीवन की कहानी दिखाने की कोशिश की है'।
विज्ञापन
5 of 5
पृथ्वीराज टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
यशराज फिल्मस द्वारा निर्माण की गई इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। अक्षय कुमार की हाल ही में दो फिल्म रिलीज हुई सूर्यवंशी और बेलबॉटम जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा वह फिल्म 'रक्षाबंधन' और 'रामसेतु' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।