फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Parekh Birthday: लाखों दिलों की धड़कन ताउम्र रहीं कुंवारी, इस निर्देशक के प्यार में हार बैठी थीं दिल

Mon, 02 Oct 2023 07:38 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 02 Oct 2023 07:38 AM IST
सार

वर्ष 1959 में आई फिल्म ‘दिल दे के देखो’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आशा पारेख को अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही निर्देशक से प्यार हो गया था।

विज्ञापन
Asha Parekh Birthday know unknown facts about her career movies and love story of Teesri Manzil Actress
आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला
60 और 70 के दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों की जब बात होती है तो उसमें आशा पारेख का नाम जरूर शामिल होता है। अपने दौर में आशा पारेख ने फिल्मी पर्दे पर राज किया। उनके चुलबुले अंदाज और ग्लैमरस अवतार ने दर्शकों का खूब दिल जीता। आज 2 अक्तूबर को वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। 81 वर्षीय आशा पारेख का फिल्मी सफर जितना सफल रहा, उतनी ही उनकी प्रेम कहानी निराशा भरी रही। जिस शख्स से उन्होंने प्यार किया, वह पहले से शादीशुदा थे। इसलिए आशा पारेख ने उनसे शादी नहीं रचाई। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं। 

इस हफ्ते इन फिल्मों से गुलजार होंगे सिनेमाघर
Asha Parekh Birthday know unknown facts about her career movies and love story of Teesri Manzil Actress
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख का जन्म 2 अक्तूबर 1942 में गुजरात में हुआ था। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वालीं आशा की माता मुस्लिम और पिता गुजराती थे। 60-70 के दशक में दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। उस दौर में आशा पारेख को सिर्फ उनकी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनकी फीस के लिए भी जाना जाता था। उस दशक में वह सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उन्होंने कई अलग फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग जगह बनाई थी।   
Ghost Trailer: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है शिव कुमार की फिल्म 'घोस्ट', धांसू अंदाज में दिखाई दिए अनुपम खेर
Asha Parekh Birthday know unknown facts about her career movies and love story of Teesri Manzil Actress
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बड़े पर्दे पर लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी शादी नहीं की है। अभिनेत्री को शादी न करने का कोई अफसोस नहीं है। आशा पारेख का कहना था कि उनकी किस्मत में शादी लिखी ही नहीं थी और वह ऐसे ही खुश हैं कि वह सिंगल हैं। बताया जाता है कि अपने समय में उनकी छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी, जिस तक पहुंचना या मिलना आसान नहीं था। शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा। दरअसल, वर्ष 1959 में आई फिल्म ‘दिल दे के देखो’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आशा पारेख को अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही निर्देशक से प्यार हो गया था। 
90s की इस हीरोइन ने शॉर्ट ड्रेस में लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Parekh Birthday know unknown facts about her career movies and love story of Teesri Manzil Actress
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘दिल दे के देखो’ के निर्देशक नासिर हुसैन थे, जिन्होंने ‘तीसरी मंजिल’ और ‘फिर वही दिल लाया हूं’ जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन की शानदार शख्सियत पर आशा पारेख अपना दिल हार बैठी थीं और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे। आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ में जब इस बात का जिक्र किया, तब पूरी दुनिया के सामने उनके प्यार की यह कहानी सामने आई थी। इस किताब की लॉन्चिंग के दौरान आशा ने इस बात को स्वीकारा था कि नासिर एकमात्र ऐसे इंसान थे, जिनसे उन्होंने कभी प्यार किया था। 
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच फिर साथ दिखे हिमांशी-आसिम
विज्ञापन
Asha Parekh Birthday know unknown facts about her career movies and love story of Teesri Manzil Actress
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख ने उस दौर में करीब 95 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं। जिसमें ‘जब प्यार किसी से होता है’ (1961), ‘फिर वही दिल लाया हूं’ (1963), 'मेरे सनम' (1965), ‘तीसरी मंजिल’ (1966), ‘बहारों के सपने’ (1967), 'शिकार' (1968), ‘प्यार का मौसम’ (1969), 'कटी पतंग' (1970) और ‘कारवां’ (1971) जैसी शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2020 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 
Mahabharata: लंदन में 'महाभारत' का नाट्य मंचन शुरू, बार्बिकन थिएटर में दो भाग में दिखाया जाएगा महाकाव्य
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed