{"_id":"5c5a77c8bdec222bf4528841","slug":"ashmik-patil-has-been-won-india-first-cover-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई का ये सिंगर बना देश का पहला कवर स्टार, नामी सितारों ने किया ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई का ये सिंगर बना देश का पहला कवर स्टार, नामी सितारों ने किया ऐलान
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aa
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डिजिटल की देश के छोटे शहरों और कस्बों तक बढ़ती पहुंच ने तमाम नए सितारे भी बनाए हैं। नए और पुराने गानों को फिर से गाने की परंपरा हिंदी मनोरंजन उद्योग में काफी पुरानी रही है, लेकिन कवर वर्जन बनाने का ये चलन अब बड़ी म्यूजिक कंपनियों के हाथ से निकलकर कर घर-घर पहुंच चुका है।
2 of 5
Ashmik Patel
- फोटो : amar ujala
लोगों को अपने घर में बैठकर कराओके की मदद से गाने बनाने का मौका देने वाला एक म्यूजिक ऐप ने मुंबई में देश के बेहतरीन कवर वर्जन गायकों को इकट्ठा किया। बेस्ट कवर वर्जन सिंगर चुनने के लिए इस ऐप के संचालकों ने मीत ब्रदर्स, कनिका कपूर, जोनिटा गांधी जैसे मशहूर कलाकारों को जज बनाया।
3 of 5
Ashmik Patel
- फोटो : amar ujala
देश भर से आईं प्रविष्टियों में से छांटे गए टॉप 100 में से पांच फाइनलिस्ट का सेलेक्शन वोटिंग के आधार पर किया गया। नवंबर 2018 से शुरू हुए इस कॉन्टेस्ट में 15 हज़ार से ज़्यादा प्रोफेशनल और नॉन प्रोफेशनल सिंगर्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aa
- फोटो : amar ujala
मुम्बई के येडा रिपब्लिक में कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड में टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल त्रिपुरा की कृतिपुरा सरकार, कोलकाता की प्रियंका दास और सुष्मिता गुहा ठाकुरता, मुम्बई के ज़ीशान खान और अश्मिक पटेल ने अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस जजेस के सामने दिखाई।
विज्ञापन
5 of 5
aaa
- फोटो : amar ujala
फाइनल परफॉर्मेंसेस के बाद सारे जजों के स्कोर का मिलान किया गया और मुंबई के अश्मिक पटेल को अपनी तरह के इस पहले कांटेस्ट में भारत का पहला कवर स्टार घोषित किया गया। उस्ताद असलम हुसैन के शागिर्द अश्मिक पेशेवर सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने पंडित भावदीप जयपुरवाला और प्रदीप पंडित से भी संगीत सीखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।