फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 3 साल बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने खोले राज, बोलीं- '16 की उम्र में पहली बार मिली तो...'

Wed, 06 Feb 2019 11:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor wife mira rajput first met at age 16
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। हाल ही में प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने कैमरे के सामने डेब्यू किया और एक एड फिल्म की। मीरा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

shahid kapoor wife mira rajput first met at age 16
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media

मीरा और शाहिद कपूर की शादी भी बेहद दिलचस्प है। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली में शादी की। दोनों की शादी को 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है। हाल ही में यह दोनों एक और बच्चे के माता-पिता बने हैं। शाहिद और मीरा की वैसी तो अरेंज मैरिज है लेकिन मीरा उससे पहले ही एक्टर से मिली थीं।

shahid kapoor wife mira rajput first met at age 16
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत ने 'आस्क मी अ क्वेश्चन (Ask Me A Question)' सेशन में खुद खुलासा किया। एक फैन ने मीरा से सवाल पूछा कि 'जब वो पहली बार शाहिद से मिली थीं तो कैसा अनुभव था। ये जानते हुए कि वो स्टार हैं?' जवाब में मीरा ने बताया कि 'मैं 16 साल की थी जब शाहिद से मिली थी। पहली बार मिलते हुए ऐसा लगा ही नहीं कि ये पहली मुलाकात है। हम कॉमन फैमिली फ्रेंड के घर सूफी सिंगर के कॉन्सर्ट के लिए गए थे। हम दोनों के पिता को सूफी संगीत बेहद पसंद है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor wife mira rajput first met at age 16
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा से शादी की। शाहिद से शादी करने के बाद मीरा भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर मीरा के कई फैन्स हैं और इसी के चलते मीरा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। बता दें कि साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ।  
विज्ञापन
shahid kapoor wife mira rajput first met at age 16
shahid kapoor - फोटो : instagram

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इससे पहले फिल्म से जुड़े कुछ फोटोज और शूट सामने आए थे। जिसमें शाहिद कपूर फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी संग शूट करते दिख रहे थे। फिल्म से थोड़ा आराम लेकर शाहिद कपूर परिवार संग समय बिता रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मीशा कपूर संग बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed