फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता बनने से पहले टेक्नीशियन का काम करते थे ‘दादामुनि’, देविका रानी के साथ ऐसे मिली थी पहली फिल्म

Tue, 13 Oct 2020 08:06 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 13 Oct 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Ashok kumar birthday here actor lesser known facts
अशोक कुमार - फोटो : instagram/only_kishore_and_dadamoni

दादामुनि के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार का जन्म 13 अक्तूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। अशोक कुमार का नाम पहले कुमुदलाल गांगुली था। जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए तो लोग उन्हें प्यार से दादामुनि (बड़े भाई) कहकर बुलाने लगे। 40 और 50 के दशक में हीरो बनकर, फिर चरित्र किरदार कर अशोक कुमार ने दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Ashok kumar birthday here actor lesser known facts
अशोक कुमार - फोटो : instagram/only_kishore_and_dadamoni

अशोक कुमार के पिता कुंजलाल गांगुली एक वकील थे और उनकी मां गृहणी थीं। चार भाई बहनों में अशोक कुमार सबसे बड़े थे। उनके बाद उनकी बहन सती देवी, फिर भाई किशोर कुमार और अनूप कुमार थे। अशोक कुमार एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे पेंटर थे। साथ ही वो होम्योपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे।

Ashok kumar birthday here actor lesser known facts
अशोक कुमार - फोटो : instagram/only_kishore_and_dadamoni

अशोक कुमार शुरुआत से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहते थे हालांकि उनका अभिनेता बनने का कोई इरादा नहीं था। उनके बहनोई शशधर मुखर्जी मुंबई में 'बॉम्बे टॉकीज' में ऊंचे पद पर काम करते थे इस वजह से उन्हें आसानी से काम मिल गया। मुंबई पहुंचकर अशोक कुमार बॉम्बे टॉकीज में ही लैब असिस्टेंट के रूप में काम करने लगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashok kumar birthday here actor lesser known facts
अशोक कुमार - फोटो : instagram/only_kishore_and_dadamoni

अशोक कुमार जब पहली बार फिल्मी दुनिया में आए, तब उनकी महीने की तनख्वाह 75 रुपये थी। उन दिनों को याद करते हुए अशोक कुमार ने एक बार अपने दोस्त सआदत हसन मंटो को बताया था- 'बाई गॉड, तनख्वाह में इस बढ़ोत्तरी से मेरी हालत सच में अजीबो-गरीब हो गई थी। ढाई सौ रुपये, दफ्तर के खजांची से जब पहली बार मैंने इतनी रकम ली, तो मेरे हाथ अचानक कांपने लगे थे। समझ में नहीं आता था कि इतने सारे रुपये मैं आखिर रखूंगा कहां?'

विज्ञापन
Ashok kumar birthday here actor lesser known facts
अशोक कुमार - फोटो : instagram/only_kishore_and_dadamoni

1936 में बॉम्बे टॉकीज के तहत फिल्म 'जीवन नैय्या' की शूटिंग हो रही थी। इसी बीच फिल्म के मुख्य किरदारों देविका रानी और नजमुल हसन के बीच अनबन हो गई। फिल्म के निर्माता हिमांशु राय ने नजमुल की जगह अशोक कुमार को ले लिया। पहली फिल्म के वक्त कुमुदलाल गांगुली का नाम बदलकर अशोक कुमार कर दिया गया। अपने करियर में अशोक कुमार ने 'अछूत कन्या', 'हावड़ा ब्रिज', 'समाधि', 'बंदिनी', 'ज्वैल थीफ', 'पाकीजा', 'परिणीता', 'छोटी सी बात', 'खूबसूरत' और 'मिली' सहित बेहतरीन फिल्में कीं। उन्होंने कुल 275 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed