फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, हीरो बनते ही टूट गई थी तय शादी

Tue, 13 Oct 2020 08:03 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 13 Oct 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
Ashok Kumar Birthday Special Know Some Unknown Facts About Dadamoni
अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

भागलपुर शहर के आदमपुर मोहल्ले में 13 अक्टूबर, 1911 को पैदा हुआ था भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार। ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दादामुनि अशोक कुमार थे। अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था। सिनेमा में आमद के बाद उन्होंने अपना नाम अशोक कुमार रख लि था। अशोक कुमार अपने घर में सभी भाई-बहनों में बड़े थे। सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले अशोक कुमार के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से... 

Ashok Kumar Birthday Special Know Some Unknown Facts About Dadamoni
अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

अशोक कुमार जब पहली बार फिल्मी दुनिया में आए, तब उनकी महीने की तनख्वाह पछत्तर रुपये थी। उन दिनों की याद करते हुए अशोक ने एक बार अपने परम मित्र सआदत हसन मंटो को बताया था- 'बाई गॉड, तनख्वाह में इस बढ़ोतरी से मेरी हालत सच में अजीबो-गरीब हो गई थी। ढाई सौ रुपये!  दफ्तर के खजांची से जब पहली बार मैंने इतनी रकम ली, तो मेरे हाथ अचानक कांपने लगे थे। समझ में नहीं आता था कि इतने सारे रुपये मैं आखिर रखूंगा कहां?'

Ashok Kumar Birthday Special Know Some Unknown Facts About Dadamoni
अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

अशोक कुमार ने एक बार कहा था, 'उन दिनों कॉल गर्ल हीरोइनें बनती थीं और दलाल हीरो। बतौर एक्टर अपनी पहली ही फिल्म 'जीवन नैया' (1936) में अशोक कुमार ने खुद एक गाना गाया था। 1943 में फिल्म किस्मत में अशोक कुमार एंटी-हीरो की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म से वो रातों-रात हिट होकर हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashok Kumar Birthday Special Know Some Unknown Facts About Dadamoni
अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

कहा जाता है जब अशोक हीरो बने तो उनके घर खंडवा में हड़कंप मच गया और उनकी तय शादी टूट गई। उसके बाद उनकी मां रोने लगीं और उनके पिता नागपुर गए। पिता अशोक से मिले और एक्टिंग छोड़ने को कहा लेकिन उस समय हिमांशु राय ने अकेले में उनके पिता से बात की। उसके थोड़ी देर बाद उनके पिता उनके पास आए और नौकरी के कागज फाड़ दिए और उन्होंने अशोक से कहा, 'वो (हिमांशु राय) कहते हैं कि अगर तुम यही काम करोगे तो बहुत ऊंचे मकाम तक पहुंचोगे। तो मुझे लगता है तुम्हें यहीं रुकना चाहिए।'

विज्ञापन
Ashok Kumar Birthday Special Know Some Unknown Facts About Dadamoni
अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

साल 1988 में अशोक कुमार को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 1999 में सिनेमा में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। अशोक ने 'किस्मत', आंखों में तुम हो, भारत एक खोज, वो दिन आएगा, प्यार की जीत, मिस्टर इंडिया, जवाब हम देंगे जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 10 दिसंबर 2001 में वो दुनिया को अलविदा कह गए।

पढ़ें: 78वें जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, फैंस को प्यार देने के लिए कहा 'धन्यवाद'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed