{"_id":"5f82f110f3e9b828d4171811","slug":"ashok-kumar-birthday-when-dadamoni-taught-kishore-kumar-acting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अशोक कुमार की वजह से अभिनेता बने थे किशोर कुमार, दादामुनि ने सिखाई थी पैर पर पैर रखकर एक्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अशोक कुमार की वजह से अभिनेता बने थे किशोर कुमार, दादामुनि ने सिखाई थी पैर पर पैर रखकर एक्टिंग
बॉलीवुड में दादामुनि के नाम से पहचाने जाने वाले दिगग्ज अभिनेता अशोक कुमार का जन्म 13 अक्तूबर 1911 में हुआ था। याद दिला दें कि 13 अक्तूबर 1987 को किशोर कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में एक तरफ जहां आज अशोक कुमार की जयंती है तो वहीं किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है। बिहार के भागलपुर में जन्मे अशोक कुमार फिल्मों में अक्सर सिगार लिए और बुजुर्ग के किरदार में ही नजर आया करते थे। लगभग छह दशक तक अशोक कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं उनके भाई किशोर कुमार कभी अभिनेता बनना नहीं चाहते थे। लेकिन दादामुनि अपने भाई को भी अपनी ही तरह अभिनेता बनाना चाहते थे और ऐसा हुआ भी।
2 of 5
अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
किशोर कुमार सिर्फ एक बेहतरीन गायक ही नहीं बल्कि शानदार अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्टर, लिरिसिस्ट भी थे। लेकिन उन्हें अभिनेता बनाने का श्रेय अशोक कुमार को जाता है। दोनों का एक किस्सा बेहद दिलचस्प है जब किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने उनके पैर पर पैर रखकर अभिनय करवाया था।
3 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
अभिनेता अशोक कुमार अपेन भाई किशोर कुमार को अभिनेता बनाना चाहते थे। लेकिन किशोर ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते थे। किशोर कुमार अधिकतर कोई न कोई बहाना बनाकर शूटिंग से निकल जाया करते थे। लेकिन एक बार किशोर कुमार को अपने भाई अशोक कुमार के साथ फिल्म 'भाई-भाई' के लिए सीन शूट करना था। किशोर कुमार ने खूब बहानेबाजी की लेकिन इस दफा उनके भाई अशोक कुमार उनके सामने थे। ऐसे में किशोर कुमार के सभी बहाने धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
एक्टिंग ना करना पड़े, इसके लिए किशोर कुमार ने डायलॉग भूल जाने तक का नाटक किया और सीन से बाहर भागने लगे, लेकिन अशोक कुमार ने किशोर कुमार के दोनों पैरों पर अपना पैर रख दिया और उन्हें हिलने का भी मौका नहीं दिया। तब जाकर कहीं ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से ही किशोर कुमार के अभिनय का भी सफर शुरू हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि अशोक कुमार ने बतौर अभिनेता 1936 में फिल्म 'जीवन नैया' के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अशोक कुमार अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे गायक भी थे। अशोक कुमार ने अपने फिल्मी करियर में हर किस्म के किरदार निभाए हैं। उनके जैसे सितारे आज भी फिल्म इंडस्ट्री में याद किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।