फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashutosh Gowariker: आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान संग बनाई ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म, उसके बाद दीं कई सुपरहिट मूवी

Wed, 15 Feb 2023 12:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:38 PM IST
सार

आशुतोष गोवारिकर का जन्म 15 फरवरी 1964 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों के साथ कई फिल्में बनाईं। 

विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Birthday Director of Aamir Khan Film Lagaan Pehla Nasha Know Some Unknown Facts About him
Ashutosh Gowariker - फोटो : अमर उजाला

आशुतोष गोवारिकर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1964 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ था। आशुतोष ने बॉलीवुड में तमाम बेहतरीन फिल्मों का डायरेक्शन किया। वह बेहतरीन डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रॉड्यूसर भी हैं।

Ashutosh Gowariker Birthday Director of Aamir Khan Film Lagaan Pehla Nasha Know Some Unknown Facts About him
Ashutosh Gowariker - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की निर्देशन की शुरुआत

फिल्मों में डायरेक्शन से पहले आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। उन्होंने फिल्म होली में अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन केतन मेहता ने किया था। फिल्म होली के बाद आशुतोष गोवारिकर ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत आमिर खान के साथ की थी। उन्होंने आमिर खान के साथ पहला नशा फिल्म तैयार की थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। उसके बाद उन्होंने आमिर के साथ फिल्म राजी बनाई थी। इस मूवी में आमिर के साथ ममता कुलकर्णी को कास्ट किया गया था। 

Ashutosh Gowariker Birthday Director of Aamir Khan Film Lagaan Pehla Nasha Know Some Unknown Facts About him
Ashutosh Gowariker - फोटो : सोशल मीडिया

लगान फिल्म ने जीते कई अवॉर्ड

उसके बाद आशुतोष ने फिल्म लगान का निर्देशन किया था। इस फिल्म के लिए आशुतोष को आमिर खान को राजी करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल आमिर खान ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। हालांकि एक साल बाद आमिर ने फिल्म को लेकर हामी भरी थी। लगान फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के 74वां एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।  लेकिन फिल्म को यह अवॉर्ड नहीं मिला। हालांकि लगान ने 8 फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। आशुतोष की फिल्म लगान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था। 

Ajay Devgn: काजोल को छोड़ ये किसके साथ वेलेंटाइन डे मनाने लगे अजय, यूजर्स बोले- आज तो घर पर बेलन टाइम मनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Birthday Director of Aamir Khan Film Lagaan Pehla Nasha Know Some Unknown Facts About him
Ashutosh Gowariker - फोटो : सोशल मीडिया

जोधा अकबर और स्वदेश जैसी सुपरहिट फिल्में दीं

लगान के बाद उन्होंने साल 2004 में शाहरुख खान के साथ मिलकर फिल्म स्वदेश बनाई। फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका अदा की थी। स्वदेश शाहरुख खान के करियर की सुपरहिट फिल्म रही। इसके बाद आशुतोष ने साल 2008 में जोधा अकबर बनाई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने अभिनय किया है। जोधा अकबर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी और ऐश्वर्या ऋतिक की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। 

बेहद ही खूबसूरत अंदाज इन सेलेब्स ने मनाया वैलेंटाइन

विज्ञापन
Ashutosh Gowariker Birthday Director of Aamir Khan Film Lagaan Pehla Nasha Know Some Unknown Facts About him
Ashutosh Gowariker - फोटो : सोशल मीडिया

आशुतोष गोवारिकर अपनी बेहतरीन हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके अच्छे निर्देशन और फिल्मों की आज भी खूब तारीफ होती है। उन्होंने पहला नशा, बाजी, लगान, स्वदेश, जोधा अकबर, व्हाट्स योर राशि, मोहन जोदड़ो जैसी फिल्में बनाई हैं। आशुतोष ने साल 2022 में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत बनाई थी। फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। आशुतोष के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम सुनीता मुखर्जी है और उनके दो बेटे हैं। 

Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की रिलीज से पहले पलानी मुरुगन मंदिर पहुंचीं सामंथा, सिर झुकाए दिखीं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed