फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'पठान' को लेकर बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, निर्देशक ने SRK को दिया फिल्म की सफलता का श्रेय

Wed, 15 Feb 2023 12:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri gives Credit to Shahrukh Khan on the success of  Pathaan Deepika Padukone John abraham film
पठान, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में बने रहते हैं। पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री 'पठान' को लेकर अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने पहले बेशरम रंग पर विवाद के बीच पठान की आलोचना की थी, वह एक बार फिर 'पठान' पर बयान देकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान को श्रेय दिया है, जो सबको चौंका रहा है। 

Vivek Agnihotri gives Credit to Shahrukh Khan on the success of  Pathaan Deepika Padukone John abraham film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में पठान की सफलता को लेकर बड़ा बयान दिया है। निर्देशक के अनुसार सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की सफलता का पूरा-पूरा श्रेय शाहरुख खान को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री पर तंज भी कसा है। विवेक अग्निहोत्री बोले, ' मुझे लगता है पठान के बाद हर कोई वही पुराने सिस्टम को फॉलो करेगा। क्योंकि पठान की सक्सेस ही सफलता है या आज के परिवेश में मैं  इसे जीत कहूंगा। यह सदियों पुराने शोषण और नेपोटिज्म वाले सिस्टम पर जीत है।'
Karan Johar: सिड-कियारा की नहीं लगी लॉटरी, करण जौहर के 'वेडिंग गिफ्ट' की हकीकत क्या? निर्देशक से ही जानें सच

Vivek Agnihotri gives Credit to Shahrukh Khan on the success of  Pathaan Deepika Padukone John abraham film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि, 'पठान की सफलता का श्रेय उन लोगों को भी दिया जाना चाहिए, जिन्होंने फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी दी और इसके खिलाफ मूर्खतापूर्ण बयान दिए। फिल्म का प्रचार एक राजनीतिक अभियान में बदल गया था। स्क्रीन पर शाहरुख खान की प्रेसेंस और उनकी फैन फॉलोइंग के कारण पठान बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करने में सफल रही है। जिस तरह से उन्होंने फिल्म की मार्केटिंग की, जिस तरह से उन्होंने इसे अपने कंधों पर लिया कि, ठीक है, यह मेरी फिल्म है और मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं। यह बहुत ही अच्छा है।'
Prateik Babbar: प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में प्रतीक बब्बर, खास तस्वीरें साझा कर खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri gives Credit to Shahrukh Khan on the success of  Pathaan Deepika Padukone John abraham film
पठान - फोटो : social media

'पठान' अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 950 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जहां यह भारत में जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी, वहीं विदेशी बाजार में इसने भी यह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ ही डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और अन्य भी अहम भूमिकाओं में हैं।
 Katrina Kaif: वैलेंटाइंस डे पर कटरीना ने किए चौंकाने वाले खुलासे, फिल्म 'न्यू यॉर्क’ को लेकर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Vivek Agnihotri gives Credit to Shahrukh Khan on the success of  Pathaan Deepika Padukone John abraham film
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान' की इस अपार सफलता के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने कहा था कि, 'चार साल जो मेरे पास थे ... वह केवल कोविड की अच्छी और बुरी यादें थीं। मैंने काम नहीं किया। मैं अपने बच्चों के साथ था। मैंने उन्हें बड़े होते देखा। मेरी आखिरी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और लोगों ने कहा था कि मेरी फिल्में अब नहीं चलेंगी। इसलिए, मैंने एक ऑप्शनल करियर के बारे में सोचा इटैलियन खाना बनाया। इन चार दिनों में, मैं अपने पिछले चार सालों को भूल गया हूं। मेरी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed