फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randhir Kapoor: दूरियों के बाद भी निभाया रिश्ता, बेमिसाल है रणधीर-बबीता का साथ...

Wed, 15 Feb 2023 12:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 15 Feb 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday know unknown fact about actor love story with Babita
रणधीर, बबीता - फोटो : अमर उजाला

रणधीर कपूर और बबीता बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने सिखाया कि शादी खत्म होने के बाद भी किस तरह दोस्त बना जा सकता है। किस तरह हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाया जा सकता है। रणधीर कपूर और बबीता ने 1971 में शादी की, लेकिन कुछ मतभेदों के चलते दोनों 1988 में अलग हो गए। रणधीर और बबीता को अलग हुए 34 साल बीत चुके हैं, पर उन्होंने तलाक नहीं लिया। भले ही रणधीर और बबीता का परिवार बढ़ता जा रहा है, पर उनके बीच की दूरियां आज भी वैसी हैं। इन दूरियों के बावजूद रणधीर और बबीता ने मिलकर दोनों बेटियों करिश्मा और करीना कपूर की परवरिश की। आज यानी 15 फरवरी को रणधीर कपूर के 76वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं।

Randhir Kapoor Birthday know unknown fact about actor love story with Babita
रणधीर कपूर और बबीता - फोटो : सोशल मीडिया

रणधीर कपूर, मशहूर ऐक्टर और डायरेक्टर राज कपूर के बेटे हैं। रणधीर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआती की थी। उन्होंने फिल्म श्री 420 और दो उस्ताद सहित कुछ फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। बतौर हीरो उन्होंने फिल्म कल आज और कल से डेब्यू किया था। इसी फिल्म के सेट पर रणधीर की मुलाकात बबीता से हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए। यही से उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की 'डंकी' में काम करेंगी प्रियंका? एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए कही यह बात

Randhir Kapoor Birthday know unknown fact about actor love story with Babita
बबीता कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : Twitter

रणधीर को बबीता से इतनी मोहब्बत थी कि वह उनसे शादी करने के लिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने के लिए तैयार हो गए थे। दरअसल, जब रणधीर ने बबीता से शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार इसके खिलाफ था। दरअसल, तब कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था। बबीता के प्यार में डूबे रणधीर अपने ही परिवार की इस परंपरा के खिलाफ चले गए। राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे, लेकिन घर की बहू नहीं। पिता की मुखालफत के बावजूद रणधीर और बबीता का प्यार जारी रहा। वक्त बीतने के साथ रणधीर और बबीता का सब्र जवाब देने लगा। बबीता ने धमकी दे दी थी कि अगर रणधीर उनसे शादी नहीं करते तो वह उन्हें छोड़कर चली जाएंगी। रणधीर ने एक बार फिर परिवार को मनाने की कोशिश की और इस बार वह सफल भी हो गए। हालांकि, शर्त रखी गई कि शादी के बाद बबीता फिल्मों में काम नहीं करेंगी। बबीता रणधीर से बेइंतहा प्यार करती थीं और उन्होंने खुशी-खुशी शर्त स्वीकार कर ली।


यह भी पढ़ें: निर्माता की कुर्सी संभालने जा रहे हैं सैफ अली, इस फॉरेन सीरीज के रीमेक से OTT पर करेंगे वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday know unknown fact about actor love story with Babita
बबीता कपूर और रणधीर कपूर

6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर और बबीता की शादी धूमधाम से हुई। इस शादी में कई बड़े सितारे शामिल हुए। उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था। 1974 में पहली बेटी करिश्मा का जन्म हुआ, लेकिन 1981 तक रणधीर और बबीता की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आनी शुरू हो गईं। दरअसल 1980 के दशक में रणधीर की फिल्में फ्लॉप होने लगीं। उनका करियर ढलान की ओर जाने लगा। आर्थिक दिक्कतें भी शुरू हो गईं। इस कारण रणधीर ज्यादा पीने लगे और अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देना बंद कर दिया। इसका असर उनकी शादी पर भी असर पड़ा। 1987 में बबीता ने रणधीर कपूर से अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, दोनों ने कभी एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया। रणधीर और बबीता की दो बेटियां अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता अपनी दोनों बेटियों करीना और करिश्मा के साथ रहती थी। वहीं, रणधीर अकेले रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी बात की थी। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना लीं।


यह भी पढ़ें:  वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ 'गदर 2' का मोशन पोस्टर, तारा-सकीना को देख फैंस बोले- कंफर्म है सुपरहिट होगी

विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday know unknown fact about actor love story with Babita
बबीता, रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बबीता ने बड़ी हिम्मत के साथ मां की जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ते हुए अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को फिल्मों में काम करने की रजामंदी दिलाई। रणधीर कपूर ने रिक्शावाला, हाथ की सफाई, दिल दीवाना, लफंगे, धरम करम, आज का महात्मा, चाचा भतीजा, कस्मे वादे, हीरालाल पन्नालाल, बीवी ओ बीवी, जमाने को दिखाना है, हाउसफुल, सुपर नानी जैसी फिल्मों में काम किया है। 

यह भी पढ़ें: राम चरण और गणेश आचार्य ने अक्षय कुमार के गाने पर जबरदस्त डांस कर जमा दी महफिल, देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed