फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: वैलेंटाइंस डे पर कटरीना ने किए चौंकाने वाले खुलासे, फिल्म 'न्यू यॉर्क’ को लेकर कही यह बड़ी बात

Wed, 15 Feb 2023 11:58 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 15 Feb 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Katrina kaif reveals personal secrets confess to checked partners phone cried in washrooms during diwali party
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। कैट ने अपनी पर्सनल लाइफ से जु़ड़े कुछ खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने जिन बातों का खुलासा किया है, वे काफी फनी हैं। कटरीना अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त करिश्मा कोहली और मिनी माथुर के साथ वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट किया, जिसे तीनों ने ‘गैलेंटाइंस डे’ के नाम से मनाया। तीनों ने जमकर मस्ती की और गेम्स भी खेले। एक्ट्रेस ने ‘नेवर हेव आई एवर ’ खेल के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हैरान कर देने वाले कई खुलासे किए।

Katrina kaif reveals personal secrets confess to checked partners phone cried in washrooms during diwali party
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने पार्टनर के फोन में चोरी-छुपे झांकने की कोशिश की थी, जिसके लिए बाद में एक्ट्रेस को काफी अफसोस भी हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोबारा ऐसा कभी नहीं किया।

Katrina kaif reveals personal secrets confess to checked partners phone cried in washrooms during diwali party
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ - फोटो : social media

जब दिवाली पार्टी में छिपकर रोईं कैट

कटरीना ने गेम के दौरान हैरान करने वाला एक और खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कई दीवाली पार्टी के दौरान वह रो भी चुकी हैं। हालांकि, कैट ने अपने रोने की वजह का खुलासा नहीं किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह पार्टीज में कई बार बाथरूम में छिपकर रो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina kaif reveals personal secrets confess to checked partners phone cried in washrooms during diwali party
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ - फोटो : social media

इस फिल्म में बनाया फेक इंजरी का बहाना

कटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक और किस्से का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2009 में फिल्म 'न्यू यॉर्क’ की शूटिंग करते समय उन्होंने फेक इंजरी का बहाना बनाया था। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में थे। बता दें कि कैट ने अपने दोस्तों के साथ यह खेल अपने कॉस्मेटिक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए खेला था।

विज्ञापन
Katrina kaif reveals personal secrets confess to checked partners phone cried in washrooms during diwali party
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ - फोटो : social media

'टाइगर 3’ में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कटरीना फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी हैं।

यह भी पढ़ें -  Sukesh Jacqueline: वैलेंटाइन डे पर सुकेश को याद आई जैकलीन के लिए मोहब्बत, कोर्ट रूम से भेजा प्यार भरा संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed