फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: क्या 'पठान' को टक्कर दे पाएगा 'शहजादा'? बॉक्स ऑफिस पर 'वारिसु' भी झोंक रही जान

Wed, 15 Feb 2023 07:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Feb 2023 07:34 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan day 21 thalapathi Vijay varisu tuesday collection
पठान, शहजादा - फोटो : social media

फरवरी का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है, लेकिन जनवरी से लगी 'पठान' और साउथ की फिल्म 'वारिसु' के अलावा दर्शकों का मनोरंजन करने अभी तक कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को कई नई फिल्में रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, इन दिनों सिनेमाघरों में 25 जनवरी को आई शाहरुख खान की 'पठान' और विजय की 'वारिसु' देखने को मिल रही है, इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पहले दिन से भरपूर प्यार दिया है। हालांकि, अब इन दोनों फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है और 17 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की 'शहजादा' भी रिलीज हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

Box Office Report Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan day 21 thalapathi Vijay varisu tuesday collection
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान
सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ रही है। जहां फिल्म पहले दिन से तेजी से कारोबार करके कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है, वहीं अब 21वां दिन आते-आते यह सुस्त पड़ रही है। हालांकि, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 'पठान' के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां फिल्म ने 20वें दिन 4.20 करोड़ रुपये बटोरे थे, वहीं 21वें दिन बढ़त दर्ज करते हुए फिल्म ने 5.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार 498.90 करोड़ रुपये हो गया है। हर दिन फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ कदम बढ़ा रही है।
Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी का संगीत सुन आज भी झूम उठते हैं लोग, इस फिल्म से रातों रात बन गए थे डिस्को किंग

Box Office Report Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan day 21 thalapathi Vijay varisu tuesday collection
पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
10वां दिन 14
11वां दिन 23.25
12वां दिन 28.5
13वां दिन 8.55
14वां दिन  7.75
15वां दिन 6.75
16वां दिन  5.95
17वां दिन 5.9
18वां दिन 11.25
19वां दिन 13.00
20वां दिन  4.20
21वां दिन 5.65
कुल कलेक्शन 498.90
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan day 21 thalapathi Vijay varisu tuesday collection
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर 'वरिसु' को दर्शकों का पहले ही दिन से दर्शकों का प्यार मिला है। 'पोंगल' के मौके पर दस्तक देने वाली इस फिल्म ने सभी का खूब मनोरंजन किया है। शुरुआत में तेजी से कमाई करने के बाद चार हफ्तें बीताने के बाद अब इसकी कमाई गिरती जा रही है। हालांकि, कमाल की बात यह है कि 'पठान' से टक्कराने के बाद भी फिल्म इतने दिनों तक सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शक अभी भी 'वारिसु' देखने के लिए जा रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को फिल्म ने 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 177.31 करोड़ रुपये हो गई है।
Shahrukh Salman: श्यामक डावर ने शाहरुख-सलमान संग साझा की तस्वीर, बॉलीवुड के मेगास्टार्स को बताया लीजेंड

विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Deepika Padukone Pathaan day 21 thalapathi Vijay varisu tuesday collection
Varisu - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता  132.3  
दूसरा हफ्ता 29.3
तीसरा हफ्ता 9.76
चौथा हफ्ता 4.15
31वां दिन 22 लाख
32वां दिन 49 लाख
33वां दिन 56 लाख
34वां दिन 27 लाख
35वां दिन 32 लाख
कुल कलेक्शन  177.31
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed