{"_id":"5c665c3bbdec224c807183e9","slug":"ashutosh-gowariker-birthday-special-when-argument-with-sajid-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर ने साजिद खान की बोलती कर दी थी बंद, अवॉर्ड फंक्शन में बोले- 'शटअप, दखल मत दो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर ने साजिद खान की बोलती कर दी थी बंद, अवॉर्ड फंक्शन में बोले- 'शटअप, दखल मत दो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ashutosh, sajid
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कम ही डायरेक्टर हैं जो मसाला फिल्मों से हटकर अलग तरह की फिल्में बनाने में यकीन रखते हैं। ऐसे डायरेक्टर की लिस्ट में आशुतोष गोवारिकर का नाम आता है जो रिस्क लेकर फिल्में बनाते हैं और दर्शक भी उनकी इस मेहनत को सरहाते हैं। 15 फरवरी 1964 को महराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्में गोवारिकर के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें।
2 of 6
ashutosh
- फोटो : file photo
आशुतोष गोवारिकर इंडस्ट्री में एक एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे। उन्होंने केतन मेहता की फिल्म होली में एक्टिंग भी की, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। आमिर और आशुतोष की दोस्ती यहीं से शुरू हुई। साल 1983 में आशुतोष ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा और फिल्म पहला नशा बनाई, हालांंकि यह फिल्म फ्लॉप रही।
3 of 6
ashutosh
- फोटो : file photo
1995 में आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म बाजी बनाई। इसमेें आमिर खान एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आए। फिल्म में आमिर खान के साथ ममता कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद साल 2001 में आशुतोष ने ऐसा कुछ किया जिसका जिक्र भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा किया जाएगा। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान ने उन्हें ए लिस्ट डायरेक्टर की लाइन में खड़ा कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कई रिकॉर्ड बनाए ही साथ ही ये फिल्म ऑस्कर की रेस तक पहुंचने में कामयाब रही हालांकि फिल्म नॉमिनेेट होने के बाद भी ऑस्कर नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
hrithik roshan ashutosh gowariker
आशुतोष गोवारिकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया था। जिसमें वो डायरेक्टर साजिद खान से उलझ पड़े थे। दरअसल, 2009 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स को साजिद खान होस्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आशुतोष गोवारिकर को फिल्म जोधा अकबर के लिए बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया।
विज्ञापन
5 of 6
ashutosh
- फोटो : file photo
अवॉर्ड के बाद आशुतोष गोवारिकर ने पहले तो सभी का धन्यवाद किया और फिर कहा कि 'इन फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर जिस तरह के जोक्स के नाम पर टिप्पणी की जा रही है वो बहुत घटिया है मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।' आशुतोष ये बोल ही रहे होते हैं कि तभी साजिद उनसे कहते हैं कि 'ये सब टीवी शो का हिस्सा है।' जिस पर आशुतोष साजिद से कहते हैं 'शटअप साजिद, बीच में मत बोलो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।