फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashutosh-Renuka: पहली नजर में ही तलाकशुदा रेणुका पर दिल हार बैठे थे आशुतोष राणा, बेहद फिल्मी है इनकी लव स्टोरी

Thu, 25 May 2023 08:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 May 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane Tied The Knot Know Unknown facts about their Love story
आशुतोष, रेणुका - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन सेलेब्स पर प्यार का परवाना चढ़ता रहता है और नई-नई जोड़ियां बनती रहती हैं। कुछ तो एक दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लेते हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए इस सफर को बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री की चर्चित लव स्टोरी में से एक है।

Ashutosh Rana and Renuka Shahane Tied The Knot Know Unknown facts about their Love story
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया

आज रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की शादी की सालगिरह है। इस मौके पर फैंस समेत इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इन दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी और चर्चित भी है। आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी।

 

Ashutosh Rana and Renuka Shahane Tied The Knot Know Unknown facts about their Love story
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया

मुलाकात के समय आशुतोष तो रेणुका के बारे में थोड़ा-बहुत जानते थे, लेकिन रेणुका उनसे बिल्कुल अनजान थीं। अभिनेता का कहना था कि पहली नजर में ही उन्हें रेणुका से प्यार हो गया था और वह अपना दिल हार बैठे थे। एक इंटरव्यू में आशुतोष ने बताया था कि पहली मुलाकात में ही मैंने रेणुका से कहा था- 'हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।' यह सुनकर रेणुका बेहद खुश हुई थीं। इसके बाद दोनों की कई महीनों तक मुलाकात नहीं हुई। करीब तीन महीने तक बातचीत के बाद 31 दिसंबर 1998 को दोनों मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane Tied The Knot Know Unknown facts about their Love story
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय के बाद रेणुका ने भी आशुतोष से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। इस समय वह अपनी पहली शादी में थीं। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने अपने पहले पति से तलाक भी ले लिया था। रेणुका आशुतोष से प्यार तो करती थीं, लेकिन उनके मन में शादी को लेकर काफी संदेह था।  रेणुका की मां भी उनकी पहली शादी को देखते हुए उनकी दूसरी शादी को लेकर थोड़ी असमंजस में थीं।

विज्ञापन
Ashutosh Rana and Renuka Shahane Tied The Knot Know Unknown facts about their Love story
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे और उनके बच्चे - फोटो : Twitter

कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोची और मुलाकात के ढाई साल बाद दोनों ने शादी कर ली। आशुतोष और रेणुका के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं। आज दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed