फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: यशराज की जासूसी दुनिया का कौन बनेगा बिग बॉस, शेनॉय की खाली की गई जगह पर क्या इनकी होगी ताजपोशी?

Sat, 11 Nov 2023 10:07 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Nov 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana Playing Colonel Sunil Luthra in Tiger 3 but Who will be seen in Salman boss Shenoy in YRF film
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज को सिर्फ एक दिन शेष है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के करीब आधा दर्जन जासूस एक साथ नजर आएंगे। वहीं, इस बार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में अभिनेता इमरान हाशमी की विलेन के तौर पर भी जबर्दस्त एंट्री हुई है। दर्शक इस बात को भी जानने के लिए  बहुत उत्सुक है कि 'टाइगर 3' में सलमान के बॉस रॉ चीफ डॉ. शेनॉय की भूमिका में कौन नजर आएगा?

Ashutosh Rana Playing Colonel Sunil Luthra in Tiger 3 but Who will be seen in Salman boss Shenoy in YRF film
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान के बॉस रॉ चीफ डॉ. शेनॉय की भूमिका अभिनेता गिरीश कर्नाड ने निभाई थी। गिरीश कर्नाड के निधन के बाद से इस स्पाई यूनिवर्स में ये पोस्ट खाली ही रही है। फिल्म की शूटिंग से पहले ऐसी चर्चा थी कि किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश की जा रही है,  जो 'टाइगर 3' में सलमान खान के बॉस रॉ चीफ डॉ. शेनॉय की भूमिका निभा सके। 

Ashutosh Rana Playing Colonel Sunil Luthra in Tiger 3 but Who will be seen in Salman boss Shenoy in YRF film
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर' में अभिनेता आशुतोष राणा की एंट्री रॉ के संयुक्त सचिव कर्नल सुनील लूथरा की भूमिका में हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि भारतीय सेना के स्पेशल मिशन हैंडल करने वाले मेजर कबीर लूथरा (ऋतिक रोशन) भारतीय सेना से गद्दारी करके बागी हो गया है। कबीर लूथरा फरार हैं और अब भारत के लिए ही खतरा बन चुका है। ऐसे में कर्नल लूथरा एक नए एजेंट खालिद खान (टाइगर श्रॉफ) को यह जिम्मेदारी देते हैं  कि वह कबीर को ढूंढ निकाले और उसे खत्म कर दे।
Diwali Party 2023: अमृतपाल सिंह की दिवाली पार्टी में शाही अंदाज में पहुंचे बादशाह, सुहाना ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana Playing Colonel Sunil Luthra in Tiger 3 but Who will be seen in Salman boss Shenoy in YRF film
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद फिल्म 'पठान' में भी आशुतोष राणा ने रॉ संयुक्त सचिव कर्नल सुनील लूथरा की भूमिका निभाई थी। कर्नल सुनील लूथरा की स्वीकृति के बाद ही पठान अपनी टीम के साथ एक वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत के राष्ट्रपति पर हमला करने की आउटफिट एक्स की योजना को नाकाम करने के लिए दुबई जाता है। दुबई जाने के बाद पठान को  महसूस होता है कि  उनकी योजना वास्तव में दो वैज्ञानिकों डॉ. साहनी और डॉ. फारूकी का अपहरण करने की है । जिम, वैज्ञानिकों के काफिले पर हमला करता है और पठान उसे रोकने की कोशिश करता है।
Friday Box Office: '12वीं फेल' पर जमकर बरसा दर्शकों का प्यार, 'लियो' की कमाई में आया ठहराव, जानें कितने कमाए

विज्ञापन
Ashutosh Rana Playing Colonel Sunil Luthra in Tiger 3 but Who will be seen in Salman boss Shenoy in YRF film
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'टाइगर 3' में भी आशुतोष राणा रॉ संयुक्त सचिव कर्नल सुनील लूथरा की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन, आशुतोष राणा की यह भूमिका क्या सलमान के बॉस रॉ चीफ डॉ. शेनॉय की जगह भी ले लेगी या फिर इस किरदार में कोई और अभिनेता नजर आएगा, इस बात को लेकर अभी तक दर्शकों में तरह तरह की कहानियां बन बिगड़ रही है। अभिनेता आशुतोष राणा 'वॉर 2' में भी अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं।
Saiyami Kher: 'शारीरिक रूप से यह चुनौतीपूर्ण था', 'घूमर' में खिलाड़ी की भूमिका निभाने पर बोलीं सैयामी खेर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed