फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' देखने के बाद जाह्नवी कपूर के ऑनस्क्रीन पिता बोले- 'उनके पास नहीं है श्रीदेवी वाला चार्म'

Sat, 21 Jul 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana reaction on Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar acting in Dhadak film
Dhadak
श्रीदेवी का सपना आखिरकार साकार हो गया। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' रिलीज हो गई है जो कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर एकदम खरी उतरी है। 'धड़क' के साथ ही जहां जाह्नवी और ईशान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं वहीं जाह्नवी के पिता ने फिल्म देखने के बाद बड़ा बयान दिया है।
Ashutosh Rana reaction on Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar acting in Dhadak film
dhadak
अरे अरे ज्यादा मत सोचिए क्योंकि यह बयान जाह्नवी के ऑनस्क्रीन पिता आशुतोष राणा ने दिया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे आशुतोष राणा ने जाह्नवी की एक्टिंग पर ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Ashutosh Rana reaction on Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar acting in Dhadak film
Dhadak
रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोण राणा ने कहा - 'मेरे अनुभव के आधार पर कहूं तो एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वह श्रीदेवी की बेटी हैं। पहले दिन से ऐसा लगने लगा था कि वह बहुत महान कलाकार बनने जा रही हैं। उनके पास श्रीदेवी वाला चार्म नहीं है और न ही कभी उन्होंने इसे पाने की कोशिश की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana reaction on Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar acting in Dhadak film
ashutosh rana
इसके साथ ही आशुतोष राणा ने कहा- 'मैंने जाह्नवी के साथ काम करके खूब एन्जॉय किया। जाह्नवी काम को लेकर बहुत प्रोफेशनल है और काम पर बहुत ध्यान रखती हैं। उनकी समझदारी बताती है कि वह पैदाइशी एक्टर हैं।' आपको बता दें, 'धड़क' जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म है जबकि ईशान खट्टर की दूसरी। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
Ashutosh Rana reaction on Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar acting in Dhadak film
dhadak
'धड़क' फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। 'सैराट' का बजट 4 करोड़ था जबकि 'धड़क' का बजट 50 करोड़ है। फिल्म की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि 'धड़क' 'सैराट' जैसा जादू बिखेरने में कामयाब होगी या फिर नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed