फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: निर्देशक अश्विनी चौधरी के पिता का निधन और केजीएफ स्टार यश इंडस्ट्री के कर्मचारियों के खाते में भेजेंगे रुपये

Thu, 03 Jun 2021 07:07 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 03 Jun 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Ashwini Chaudhary father passed away and KGF star Yash will help industry workers
अश्विनी चौधरी, यश - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अश्विनी चौधरी के पिता और हरियाणा के सार्वजनिक विमर्श में समता, न्याय, सच व लोकतांत्रिक मूल्यों की बुलंद आवाज माने गए चर्चित समाजसेवी डी आर चौधरी के निधन पर हिंदी सिनेमा की दिग्गज शख्सीयतों ने शोक व्यक्त किया है। डी आर चौधरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद घर लौट आए थे लेकिन उनकी तबीयत फिर खराब हुई और इस बार उन्हें बचाया न जा सका। अंतिम समय में अश्विनी अपने पिता के पास ही थे।हरियाणा के सिरसा जिला में राजस्थान से सटे गांव चौटाला निवासी दौलत राम चौधरी उर्फ डी आर चौधरी को हरियाणा में कांग्रेस की मुखालिफत करने वाले दबंग नेता के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने साप्ताहिक "पींग" का प्रकाशन शुरू कर उसके पन्नो पर भजनलाल (कांग्रेस) की भ्रष्ट व जन विरोधी सत्ता के खिलाफ निडरता व बेबाकी से लेख भी लिखे।





दुखद: निर्देशक अश्विनी चौधरी के पिता का निधन, हरियाणा की राजनीति में लंबे समय तक रहा हस्तक्षेप
 

Ashwini Chaudhary father passed away and KGF star Yash will help industry workers
यश - फोटो : instagram/thenameisyash

फिल्म 'केजीएफ' के 'रॉकी भाई' यानी सुपरस्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके अभिनय और स्टाइल पर करोड़ों फैंस फिदा है। इसके अलावा यश अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। यश अपने फैंस का खास ख्याल रखते हैं और सिर्फ फैंस का ही नहीं अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोगों का भी काफी सम्मान करते हैं। अब खबर आ रही है यश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कर्मियों की मदद के लिए बड़ा फैसला लिया है।

सराहनीय: 'केजीएफ' स्टार यश फिल्म इंडस्ट्री के 3000 कर्मियों की करेंगे मदद, खाते में भेजेंगे पांच हजार रुपये

Ashwini Chaudhary father passed away and KGF star Yash will help industry workers
हंसल मेहता और उनके पिता दीपक सुबोध मेहता - फोटो : फेसबुक

फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। हालांकि, पिता के निधन की क्या वजह है, इसकी कोई खबर हंसल मेहता ने नहीं दी है। हंसल ने इस पोस्ट में अपने पिता के साथ की एक तस्वीर भी साझा की है। साथ ही उन्होंने पिता के लिए दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा और उन्हें दुनिया का 'मोस्ट हैंडसम मैन' भी बताया है।


अवसान: हंसल मेहता के पिता का निधन, निर्देशक ने भावुक पोस्ट साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwini Chaudhary father passed away and KGF star Yash will help industry workers
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। कारण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। करण को सोमवार को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि, इसके बाद करण ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा।


विवाद: निशा रावल के समर्थन में उतरीं कश्मीरा शाह, कहा- करण मेहरा पहले भी कर चुके हैं मारपीट

विज्ञापन
Ashwini Chaudhary father passed away and KGF star Yash will help industry workers
शगुन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाने वाला शो बन चुका है। शो के सभी किरदार खास पहचान बनाने में भी सफल हो रहे हैं। इसी बीच शो में सोनू का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Shagun Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अभिनेत्री को रेप की धमकी मिली है और यह शो में उनके किरदार से जुड़ा हुआ है।

शर्मनाक: 'इश्क पर जोर नहीं' एक्ट्रेस शगुन शर्मा को मिली रेप की धमकी, 'सोनू' का किरदार निभाना पड़ा महंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed