फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwiny Iyer Tiwari: हुमा की तारीफ करती नजर आईं अश्विनी अय्यर, बोलीं- 'तरला' के लिए वही थीं पहली पसंद

Tue, 01 Aug 2023 12:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Aug 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
Ashwiny Iyer Tiwari Praised Huma Qureshi for Tarla says women in my films get equal importance as men
अश्विनी अय्यर-हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विनी अय्यर तिवारी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर और राइटर हैं। बीते महीने उनकी फिल्म 'तरला' रिलीज हुई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म को मिले बेशुमार प्यार से अश्विनी अय्यर काफी खुश हैं। बता दें कि यह फिल्म दिवंगत शेफ तरला दलाल की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें हुमा कुरैशी ने लीड रोल अदा किया है। हाल ही में अश्विनी अय्यर ने कहा कि उनकी योगा क्लास से लेकर हर जगह लोगों ने उन्हें 'तरला' को लेकर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Ashwiny Iyer Tiwari Praised Huma Qureshi for Tarla says women in my films get equal importance as men
तरला रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा, 'अनजान लोगों से मिली इतनी अच्छी प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं। लोगों का कहना है कि यह शानदार फिल्म है'। अश्विनी अय्यर से पूछा गया कि क्या 'तरला' के लिए हुमा कुरैशी पहली पसंद थीं? इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल! हमने उनकी 'महारानी' देखी थी। इसे देखने के अगले ही दिन मैंने उन्हें मैसेज भेजा और कहा, 'मेरे पास तुम्हारे लिए एक स्क्रिप्ट है। क्या इसे पढ़ना चाहोगी?'  इसके बाद हुमा ने इस पर सहमति जताई'। अश्विनी अय्यर का कहना है कि हुमा बहुत मेहनती एक्ट्रेस हैं'।

Ashwiny Iyer Tiwari Praised Huma Qureshi for Tarla says women in my films get equal importance as men
तरला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हुमा कुरैशी की तारीफ करते हुए अश्विनी अय्यर ने कहा, 'हुमा टीम के साथ बहुत गर्मजोशी के साथ काम करती हैं। उनका ऐसा व्यवहार फिल्म को और खूबसूरत बनाने की प्रक्रिया में मददगार होता है। अपने काम में वह माहिर हैं। फिल्ममेकिंग की पूरी प्रक्रिया में वह अपनी तरफ से काफी चीजें जोड़ती हैं। हर तरीके से इसे बेहतर बनाने में प्रयासरत रहती हैं'।
Karan Johar: 'इस सीन के लिए दोनों को मनाना...', RARKPK में धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर बोले करण जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwiny Iyer Tiwari Praised Huma Qureshi for Tarla says women in my films get equal importance as men
तरला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि अश्विनी अय्यर की फिल्मों में महिलाओं के किरदार पर खास फोकस होता है। 'निल बटे सन्नाटा' से 'पंगा' तक इसका सबूत हैं। इस बारे में प्रोड्यूसर का कहना है, 'मैं सिर्फ एक स्टोरीटेलर हूं और अलग-अलग कहांनियां कहने की कोशिश करती हूं। यह कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं है, बल्कि मैं ऐसी कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहती हूं, जिनके केंद्र में महिला पात्र हों। मेरा फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि मेरी फिल्मों में महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही महत्व मिले'।
OMG 2: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई 'ओएमजी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

विज्ञापन
Ashwiny Iyer Tiwari Praised Huma Qureshi for Tarla says women in my films get equal importance as men
तरला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'तरला' जी5 पर देखी जा सकती है। अश्विनी अब अगला प्रोजेक्ट इन्फोसिस के सह संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पर लेकर आएंगी। फिलहाल इस पर काम चल रहा है। उनका कहना है, 'हम अभी भी इसे लिख रहे हैं और जल्द ही इसकी राइटिंग का काम पूरा होने वाला है। इसके बाद हम इस बारे में एलान करेंगे। 
OMG 2: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई 'ओएमजी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed