फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दिल्ली क्राइम' के सम्मान में हुई बढ़ोतरी, शेफाली शाह ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड

Thu, 12 Dec 2019 12:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
Asian Academy Creative Awards Shefali Shah Won Best Actress Award For Her Web Series Delhi Crime
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

सिंगापुर में आयोजित दूसरे वार्षिक एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में दिल्ली क्राइम सीरीज को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेटफ्लिक्स की इस ड्रामा सीरीज के लिए शेफाली शाह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। उन्होंने सीरीज में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। सात एपिसोड की इस ड्रामा सीरीज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- फिक्शन और सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीमर/ओटीटी पर ओरिजिनल प्रोग्राम समेत कुल चार अवॉर्ड मिले।

Asian Academy Creative Awards Shefali Shah Won Best Actress Award For Her Web Series Delhi Crime
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

'दिल्ली क्राइम' वेब सीरीज दिल्ली के चर्चित निर्भया केस पर आधारित है। इसका निर्देशन ऋची मेहता ने किया है। शेफाली शाह ने इस सीरीज में एक गंभीर पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। वह रेप केस की छानबीन करती हैं और उसके अपराधियों को 72 घंटे के अंदर पकड़ लेती हैं।

Asian Academy Creative Awards Shefali Shah Won Best Actress Award For Her Web Series Delhi Crime
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

दिल्ली क्राइम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का शेफाली शाह के लिए यह तीसरा अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें आईरियल अवॉर्ड सहित एक और सम्मान में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Academy Creative Awards Shefali Shah Won Best Actress Award For Her Web Series Delhi Crime
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

दिल्ली क्राइम में अभिनय के लिए शेफाली को मिली जबरदस्त प्रतिक्रियाओं पर वह कहती हैं, 'मैं जैसा महसूस कर रही हूं उसे शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। मैं यह अवॉर्ड जीतकर बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं। इसके लिए चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई दक्षिण एशियाई देश नामित थे और मुकाबला बहुत कड़ा था।'

विज्ञापन
Asian Academy Creative Awards Shefali Shah Won Best Actress Award For Her Web Series Delhi Crime
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

इसी कड़ी में वह आगे कहती हैं, 'मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरवान्वित महसूस किया। एक भारतीय कहानी ने जिस तरह की जीत हासिल की है और जिस तरह की सराहना 'दिल्ली क्राइम' को दुनिया भर से मिली है, इस बात ने मुझे बहुत खुशी दी है। मैं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का अवार्ड पाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थी। मुझे इस शो का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हुआ है। यह इस शो के लिए काम कर रहे हर व्यक्ति की कड़ी मेहनत और प्यार का नतीजा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed