Ahan Shetty: अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर अहान ने लिखा भावुक नोट, बहन ने सवाल करते हुए पूछा- 'आप ठीक हैं?'
अहान शेट्टी ने बहन अथिया के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस साल की शुरुआत में अथिया की शादी के समय की तस्वीर साझा कर अहान ने भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'आप पहले दिन से ही मेरे साथ हैं और मेरे जीवन के सबसे कठिन समय में हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं। मैं यह भी व्यक्त नहीं कर सकता कि आपका प्यार और देखभाल वास्तव में मेरे लिए कितना मायने रखता है।' अहान का ये पोस्ट अथिया के दिल को छू गया। अथिया ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, 'लव यू, 10 को मिलते हैं।' इसके बाद अतिया ने चंचलता के साथ पूछा, 'क्या आप ठीक हैं?????'
Mahesh Babu-Venkatesh: एक पार्टी में ताश खेलते दिखे महेश बाबू-वेंकटेश दग्गुबाती, वायरल तस्वीरों ने मचाई हलचल
बता दें कि अथिया और अहान शेट्टी दोनों भाई बहन के बीच खूबसूरत बॉन्ड है। हाल ही में भारत और श्रीलंका के विश्व कप मैच के दौरान दोनों साथ में नजर आए थे। भाई-बहन की जोड़ी को स्टैंड्स में देखा गया, जो पूरे दिल से टीम के लिए और विशेष रूप से अथिया के पति, क्रिकेटर केएल राहुल के लिए चीयर कर रहे थे।
Bigg Boss 17: दिलवालों पर अकेले भारी पड़े मुनव्वर फारूकी, ऐश्वर्या शर्मा ने तिलमिलाहट में खोया आपा
अथिया शेट्टी की मां माना शेट्टी ने अथिया के जन्मदिन पर उनके बचपन की एक मनमोहक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है। इस प्यारी सी तस्वीर में अथिया अपनी मां की गोद में और किसी चीज की तरफ इशारा कर रही हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी सनशाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप मुझे पूरा करते हैं। आशा है कि आप मुझे हर जीवनकाल में चुनेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने एविल आई, काले दिल वाली इमोजी साझा की है।
Pankaj Tripathi: शूटिंग के बीच में झपकी ले लेते हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- लोग समझते हैं कि मैं अभिनय कर रहा हूं