फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee Kumar: सुपरहिट फिल्में बनाने की मशीन हैं 'जवान' के एटली, दिलचस्प है निर्देशक के सिनेमाई करियर की शुरुआत

Thu, 21 Sep 2023 09:22 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 21 Sep 2023 09:22 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Atlee Kumar birthday special know about jawan director carrer and personal life here in detail
एटली - फोटो : अमर उजाला

साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर एटली कुमार आज यानी 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एटली का जन्म 21 सितंबर सन् 1986 में तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उनका असली नाम अरुण कुमार है। एटली ने अपने निर्देशन की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म 'राजा रानी' फिल्म से की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अपनी पहली ही फिल्म से वह काफी फेमस हो गए। उनकी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नयनतारा और आर्या लीड रोल में नजर आए थे। 

Atlee Kumar birthday special know about jawan director carrer and personal life here in detail
एटली, प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

एटली को उनकी इस बेहतरीन डेब्यू फिल्म के लिए विजय अवॉर्ड से नवाजा गया था। निर्देशन में करियर बनाने से पहले उन्होंने मशहूर डायरेक्टर एस शंकर के साथ पांच साल तक काम किया था। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस एपल प्रोडक्शन शुरू किया और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ अपनी पहली फिल्म ' सांगिली बंगिली कधवा थोराए' बनाई। 

Atlee Kumar birthday special know about jawan director carrer and personal life here in detail
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली फिल्म के हिट होने के बाद एटली ने तमिल फिल्म उद्योग के बड़े सितारे विजय के साथ फिल्म 'थेरी' में काम किया। फिल्म में विजय के अलावा सामंथा और जैकसन भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई जमकर की थी। इसके बाद उन्होंने  'मेरासल' समेत कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atlee Kumar birthday special know about jawan director carrer and personal life here in detail
शाहरुख खान-एटली - फोटो : सोशल मीडिया
एटली ने सुपरस्टार शाहरुख की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में कदम रखा है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी छठवीं फिल्म है। सात सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'जवान' ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 507.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
 
विज्ञापन
Atlee Kumar birthday special know about jawan director carrer and personal life here in detail
डायरेक्टर एटली और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक के निजी जीवन के बारे में बात करे तो एटली ने अभिनेत्री कृष्णा प्रिया से 2014 में शादी की थी। करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचाई। प्रिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका अदा कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: सीएम शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान, तस्वीरें हो रहीं तेजी से वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed