फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: जवान के बाद एटली को हॉलीवुड से आने लगे थे ऑफर, निर्देशक ने पैसों के ऊपर बताया काम का महत्व

Sun, 24 Sep 2023 03:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 24 Sep 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
Atlee reveals he got calls from Hollywood after Jawan says his work is more about love than money
एटली और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में, निर्देशक एटली ने खुलासा किया कि 'जवान' के बाद उन्हें हॉलीवुड से फोन आने लगे थे।

Atlee reveals he got calls from Hollywood after Jawan says his work is more about love than money
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, एक इंटरव्यू में एटली ने जीवन में प्यार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'प्यार के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं है। मेरे काम में गणित का कोई फार्मूला नहीं है। मेरा काम पूरी तरह से प्रेम के बारे में है। अगर मुझे कोई चीज पसंद नहीं है, तो मैं उसमें अपना पूरी तरह से योगदान नहीं दे सकता हूं। किसी भी काम को करने के लिए मुझे प्यार में पड़ना होगा।'

Bollywood Brides: इस डिजाइनर का डिजाइन लहंगा पहन मंडप में पहुंचीं ये एक्ट्रेस, नया नाम परिणीति का?

Atlee reveals he got calls from Hollywood after Jawan says his work is more about love than money
एटली - फोटो : सोशल मीडिया

एटली ने आगे कहा, 'अगर मैं कोई फिल्म बना रहा हूं तो सिर्फ हीरो से ही नहीं, मुझे निर्माता से भी प्यार करना होगा। ईमानदारी प्यार के साथ आती है। मैं अपना समय लोगों के साथ बिताता हूं और देखता हूं कि क्या हम वास्तव में मेल खाते हैं और क्या मैं उनसे प्यार कर सकता हूं और उनसे कुछ सीख सकता हूं।'

Kushi: विजय देवरकोंडा-सामंथा फिर लेकर आए 'खुशी', थिएटर में धमाल मचाने के बाद इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Atlee reveals he got calls from Hollywood after Jawan says his work is more about love than money
शाहरुख खान-एटली - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड से कॉल आने के बारे बताते हुए एटली ने कहा, 'हमारी फिल्म में काम करने वाले लोग हॉलीवुड से थे। एक्शन डायरेक्टर स्पाइरो रजाटोस ने हमारे साथ काम किया। स्पाइरो और हॉलीवुड के अन्य महान निर्देशक और तकनीशियन जवान की एक ही स्क्रीनिंग पर थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'अगर आप हॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तो हमें बताएं।' मैंने सोचता था कि यह विचार केवल हमारे लिए काम करता है, लेकिन यह विश्व स्तर पर काम कर रहा है।'

Kushi: विजय देवरकोंडा-सामंथा फिर लेकर आए 'खुशी', थिएटर में धमाल मचाने के बाद इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Atlee reveals he got calls from Hollywood after Jawan says his work is more about love than money
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed