एटली इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। एटली के निर्देशन में बनी और शाहरुख खान अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दबाकर पैसा जुटा रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक एटली की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। किंग खान के साथ काम करने के बाद अब एटली दूसरे खान स्टार के साथ काम करने की तैयारी में हैं। हाल ही में एक्टर ने खुद इस बात का संकेत दिया है।
Atlee: शाहरुख खान के बाद अब एक और खान स्टार संग फिल्म बनाएंगे एटली? अच्छी स्क्रिप्ट का है इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एटली से उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर बात की गई। एटली ने कहा, 'मैं और मेरी टीम जो कुछ करते हैं, हर कोई उसे पसंद करता है। यह अच्छी बात है। यही वजह है कि मैं देश के बड़े स्टार्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मेरे ऊपर ईश्वर की कृपा है। यह उन्हीं का आशीर्वाद है कि मेरे पास अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा आइडिया है'।
एटली ने सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे सितारों के साथ काम करने की ख्वाहिश का भी इजहार किया। एटली ने कहा, 'पहला कदम ठीक हो तो दूसरा कदम भी आसान होता है। मैं रणबीर सर और सलमान सर के साथ काम करने के लिए अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं।'
Adil-Rakhi: राखी ने दिखाए आदिल से हुई शादी के सबूत, बोलीं- वो मुझे फेमस होने के लिए यूज कर रहा था
एटली ने फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान संग काम करने का अनुभव भी साझा किया। एटली ने कहा, 'मैं वह फिल्ममेकर हूं, जिसे फीडबैक लेना पसंद है। मैं फिल्म बनने की पूरी प्रक्रिया में टेक्निकल लोगों से बात करना, उनका फीडबैक लेना और उनमें सुधार करते रहना पसंद करता हूं। बेशक, शाहरुख खान सर पूरी स्क्रिप्ट के दौरान साथ रहे और हमेशा हमारे पीछे खड़े रहे।'
Kangana Ranaut: कैबिनेट से महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने पर खुश हुईं कंगना, बोलीं- हमारा समय आ गया...
एटली ने बताया, 'जब से हमारे पास साथ काम करने का आइडिया था, तब से हमने साथ में 'जवान' में काम किया। इसके बाद शाहरुख सर ने फीडबैक दिया कि इसका विस्तार कैसे किया जा सकता है। इसे कैसे बनाया जा सकता है... पूरी फिल्म में शाहरुख सर ने काफी ज्यादा इनपुट दिए हैं। कुल मिलाकर फिल्म को शाहरुख खान सहित पूरी टीम ने और टेक्नीशियंस ने बनाया है।
Rajveer Deol: दादाजी ने एक ही बात सिखाई, ये कभी मत सोचना कि तुम एक स्टार के बेटे हो