{"_id":"5b2dd9f24f1c1b6a4d8b80e3","slug":"atul-agnihotri-and-here-other-bollywood-famous-son-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी हैं बड़े घरानों के दामाद, आखिरी वाले ने तो नवाबी खानदान में की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी हैं बड़े घरानों के दामाद, आखिरी वाले ने तो नवाबी खानदान में की शादी
Sun, 24 Jun 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री का जन्म 24 जून 1970 को पंजाबी परिवार में हुआ था। अतुल ने 1983 में आई फिल्म 'पसंद अपनी-अपनी' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। अतुल अग्निहोत्री की गिनती उन सेलिब्रिटी में की जाती है जो बॉलीवुड के बड़े और नामी घरानों के दामाद हैं। अतुल ने मशहूर लेखक सलीम खान की बेटी अलवीरा से 1996 में शादी की थी। उनके दो बच्चे एलिजा और अयान हैं। अतुल अग्निहोत्री के जन्मदिन पर हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड घरानों के दामादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
akshay kumar
- फोटो : PTI
अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के दामाद अक्षय कुमार हैं। अक्षय ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं आरव और नितारा। फिल्मों की बात करें तो अक्षय की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' और 'केसरी' है।
3 of 6
ajay devgn
अजय देवगन ने अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल से 1999 में शादी की थी। जोड़ी के दो बच्चे न्यासा और युग हैं। अभी फिलहाल अजय देवगन 'टोटल धमाल' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुमार गौरव
चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले कुमार गौरव, सुनील दत्त के दामाद हैं। उन्होंने सुनील दत्त की बेटी नम्रता से 1984 में शादी की थी। गौरव और नम्रता के दो बच्चे हैं सांची और सिया। पहली फिल्म 'लव स्टोरी' से हिट होने के बावजूद कुमार गौरव फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
5 of 6
saif ali khan with taimur
सैफ अली खान ने 2012 में रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करीना कपूर से शादी की थी। जोड़ी का एक बेटा है तैमूर। सैफ फिलहाल फिल्मों की शूटिंग से फ्री होकर करीना और तैमूर के साथ लंदन में हैं और छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।