फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान के जीजा, हर मुसीबत में साये की तरह होते हैं खड़े

Sun, 24 Jun 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
birthday special atul agnihotri life facts
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान

सलमान खान के जीजा और एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री का जन्म 24 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था।उन्होंने साल 1995 में सलमान की बहन अलवीरा खान से शादी की थी। सलमान जब भी मुसीबत में होते हैं उनकी बहन अलवीरा और अतुल हमेशा साये की तरह साथ खड़े होते हैं। 

birthday special atul agnihotri life facts
अतुल अग्निहोत्री

अतुल की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी और अलवीरा की पहली मुलाकात एक एड फिल्म के दौरान हुई थी। उस वक्त अतुल मॉडलिंग किया करते थे और अलवीरा उस एड फिल्म में असिस्टेंट थीं। सेट पर ही दोनों की दोस्ती हो गई और फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। धीरे-धीरे अतुल और अलवीरा के बीच बातचीत होने लगी। दोनों को लगा कि उन्हें इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। जिसके बाद अलवीरा ने पिता सलीम खान से अतुल की मुलाकात करवाई।

birthday special atul agnihotri life facts
अतुल अग्निहोत्री

अतुल ने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी लेकिन उन्हें सफलता मिली महेश भट्ट की 'सर' से। इसके बाद वो 'क्रांतिवीर', 'नाराज', 'चाची 420' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' में नजर आए। 'हम तुम्हारे हैं सनम' में उन्होंने माधुरी दीक्षित के भाई का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special atul agnihotri life facts
अतुल अग्निहोत्री

जब एक्टिंग में अतुल को कुछ खास सफलता नहीं मिली तो वो डायरेक्शन की ओर चले गए और 'दिल ने जिसे अपना कहा' और 'हैलो' फिल्म डायरेक्ट की लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। डायरेक्शन के बाद वो प्रोड्यूसर बन गए। 

विज्ञापन
birthday special atul agnihotri life facts
अतुल अग्निहोत्री

बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 'हैलो', 'बॉडीगार्ड' और 'ओ तेरी' फिल्में प्रोड्यूस की। इनमें से उनकी बॉडीगार्ड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और 230 करोड़ की कमाई की। एक वेबसाइट के मुताबिक अतुल आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना आय करीब 8 मिलियन डॉलर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed