आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) बॉलीवुड में सफल नहीं रहे। यहां तक कि बीते 4 साल से उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। कहा जा रहा है कि बात इतनी बढ़ गई कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने पेरेंट्स के साथ रह रही हैं। इन खबरों के बीच अब अवंतिका की मां का बयान सामने आया है।
इमरान खान से अलग होने की खबरों के बीच अवंतिका ने हटाया सरनेम, अब मां ने दिया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन डॉटकॉम के मुताबिक अवंतिका की मां ने इस बात की पुष्टि की अवंतिका और इमरान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया दोनों अलग होने का सोच रहे हैं। अवंतिका की मां के अनुसार दोनों के बीच कुछ मतभेद हैं लेकिन जल्द ही सुलझा लेंगे। इस बीच अवंतिका मलिक ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया है।

डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में अवंतिका और इमरान को लेकर खुलासा किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए हैं। बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया है। खबरों की मानें तो वह इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है।
इमरान खान ने साल 2011 में लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' फिल्म से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म तो हिट हुई और इमरान का करियर भी ठीक-ठाक चल पड़ा।
इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। इमरान को बॉलीवुड में 11 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 में 'कट्टी बट्टी' के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इमरान खान ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' फिल्म में इमरान ने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी।