साल की शुरुआत में कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने जो हाल हिंदी सिनेमा का किया था, वैसा ही कुछ निर्माता निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ साल के आखिर में करती दिख रही है। फिल्म के दूसरे शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहने वाला है और इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कामयाबी ने इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘सर्कस’ के भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है। फिल्म ‘सर्कस’ है भी एक खराब फिल्म और इसके चलते फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का कारोबार दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार से चलते रहने के आसार बन गए हैं। फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई में इसके हिंदी संस्करण ने बहुत अच्छा योगदान किया है।
Avatar 2 Vs Cirkus: अवतार 2 के भारत में 200 करोड़ पूरे, ‘सर्कस’ के पहले दिन से ज्यादा किया आठवें दिन कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार ओपनिंग, दमदार सप्ताह
16 दिसंबर को पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी रिलीज हुई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने पहले ही दिन यहां 40.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर हंगामा मचा दिया था। फिल्म ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक बनाए रखी और पहले वीकएंड में ही फिल्म 128.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। इस कलेक्शन में हिंदी संस्करण की भागीदारी 39.80 करोड़ रुपये की रही।
यह भी पढ़ें: ‘बेशरम रंग’ ही नहीं शाहरुख का ‘झूमे जो पठान’ भी है कॉपी? सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला सबूत
पहले हफ्ते में 193.60 करोड़
अब पहला सप्ताह खत्म होने के बाद फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसका दूसरा सप्ताहांत भी काफी धमाकेदार होने की उम्मीद दिख रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सारे भाषाई संस्करणों को मिलाकर भारत में कुल 193.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें अंग्रेजी संस्करण की कमाई 101.40 करोड़ रुपये, हिंदी की 60.80 करोड़ रुपये, तेलुगू की 18.95 करोड़ रुपये, तमिल की 10.40 करोड़ रुपये और मलयालम संस्करण की कमाई 2.05 करोड़ रुपये रही। कन्नड़ भाषा में फिल्म का कलेक्शन नगण्य रहा।
यह भी पढ़ें: बिना चिड़िया का बसेरा है, न तेरा है न मेरा है, रणवीर के लिए खाली कुर्सियों और तंबू का घेरा है
दूसरा हफ्ते में भी कमाल की उम्मीद
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की रिलीज के ठीक अगले हफ्ते में फिल्म ‘सर्कस’ को रिलीज करने का फैसला रिलायंस एंटरटेनमेंट को काफी भारी पड़ने वाला है। ऊपर से रणवीर सिंह की ये फिल्म रोहित शेट्टी से बनी भी अच्छी नहीं है। दूसरी कोई फिल्म इस हफ्ते मुकाबले में नहीं है और इसके चलते फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की दूसरे वीकएंड की कमाई बढ़िया होती दिख रही है। फिल्म की दूसरे शुक्रवार की एडवांस बुकिंग ही फिल्म ‘सर्कस’ के पहले शुक्रवार से ज्यादा रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज के पहले दिन करीब आठ करोड़ रुपये और फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ रिलीज के आठवें दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई करती दिख रही है।
यह भी पढ़ें: ‘ये काली काली आंखें’ की ‘पूर्वा’ को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- इंडस्ट्री को 12 साल दिए फिर भी...
हॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में
देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में से पहले हफ्ते में दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा सिर्फ एक फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ही हासिल कर पाई है। ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ अब पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों मे दूसरे नंबर पर आ गई है। देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले हफ्ते की कमाई के हिसाब से टॉप 10 फिल्मों की सूची अब इस प्रकार है:
फिल्म
पहले हफ्ते की कमाई (करोड़ रु. में)
एवेंजर्स एंडगेम (2019)
260.40
अवतार द वे ऑफ वाटर (2022)
193.60
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)
156.64
स्पाइटर मैन नो वे होम (2021)
148.07
डॉ. स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022)
101.49
द लॉयन किंग (2019)
81.57
थॉर लव एंड थंडर (2019)
79.55
द जंगल बुक (2016)
74.08
फास्ट एंड फ्यूरियस 8 (2017)
67.54
स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम (2019)
61.06