फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 सुपरहीरो से सजी Avengers: Infinity War ने आमिर, सलमान को पछाड़ा, पर 'बाहुबली' से हारे

Sat, 28 Apr 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Avengers Infinity War Pre Sale Collection Makes Record After Baahubali 2 The Conclusion
avengers infinity war

'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। भारत में सिर्फ 2000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही इस फिल्म ने पहले दिन कम से कम 29 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि यह सिर्फ फिल्म की प्री-बुकिंग के आधार पर जुटाई गई जानकारी है। 

Avengers Infinity War Pre Sale Collection Makes Record After Baahubali 2 The Conclusion
Avengers Infinity War

वहीं, 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने पहले दिन 29.78 करोड़ और लगभग इतने ही पर्दों पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने  36.54 करोड़ रुपये कमाए थे।। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर भारत के दर्शकों में उत्साह और इसकी एडवांस बुकिंग की रफ्तार देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ओपनिंग डे की कमाई के मामले में भी 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' सलमान और आमिर खान को धूल चटा देगी।

Avengers Infinity War Pre Sale Collection Makes Record After Baahubali 2 The Conclusion
Avengers Infinity War

फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में कम से कम 22 सुपरहीरोज (और उनके दोस्त) हैं। फिर भी प्री-बुकिंग के मामले में वे बाहुबली का बाल भी बांका ना कर सके। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली-2' ने एडवांस बुकिंग से 37 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' और 'बाहुबली-2' की प्री-सेल में कुल 16 लाख रुपये का अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Infinity War Pre Sale Collection Makes Record After Baahubali 2 The Conclusion
Avengers Infinity War

हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भारत के सिने दर्शकों के बीच 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर उत्साह देखा गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि अंग्रेजी के अलावा इसे लगभग सभी मुख्य क्षेत्रिय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यानी जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती मगर सुपरहीरो वाली फिल्में देखने का शौक है, वे भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं।

विज्ञापन
Avengers Infinity War Pre Sale Collection Makes Record After Baahubali 2 The Conclusion
Avengers: Infinity War

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की प्री-बुकिंग सिर्फ दिल्ली, मुंबई समेत मेट्रो और टियर-1 शहरों में ही नहीं बल्कि भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम जैसे टियर-2 शहरों में भी हुई है। अब तक भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन्स' के पास है।साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने देश में कुल 77 करोड़ रुपयेे कमाए थे। ट्रेड पंडितों का दावा है कि 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' 200 करोड़ रुपये की कमाई कर विशाल रिकॉर्ड सेट करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed