फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayesha Jhulka: 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं आयशा, जानें आजकल कहां हैं?

Thu, 28 Jul 2022 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Jul 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Ayesha Jhulka was one of the top actresses of the 90s, know where is she nowadays
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस आयशा जुल्का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। वह हर साल 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बॉलीवुड में वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म 'कुर्बान' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। आयशा 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर और 'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार जैसे स्टार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। 90 के दशक में हर बड़ा डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था।

Ayesha Jhulka was one of the top actresses of the 90s, know where is she nowadays
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं आयशा

90 के दशक की अगर खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट बने तो उसमें आयशा का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। वह उस दशक की सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक थीं। वह साल में चार से पांच फिल्में किया करती थीं। इसके अलावा वह उस समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक थीं। हालांकि कुछ समय बाद एक जैसे रोल मिलने की वजह से वह काफी सोच-विचार कर फिल्में कम करने लगीं। इस दौरान उन्हें टीवी से ऑफर्स आए लेकिन एक्ट्रेस उन्हें रिजेक्ट कर दिया। यही वजह थी कि उनके करियर का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आना शुरू हो गया।

Ayesha Jhulka was one of the top actresses of the 90s, know where is she nowadays
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
इन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है नाम

फिल्मों के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। उस समय कई कोस्टार्स के साथ उनके नाम को जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म खिलाड़ी के दौरान अक्षय और आयशा काफी करीब आ गए थे। लेकिन यह रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। इसके बाद उनका नाम नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ा। बता दें कि आयशा नाना से 22 साल छोटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha Jhulka was one of the top actresses of the 90s, know where is she nowadays
आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
आज कल कहां हैं आयशा?

हिंदी फिल्मों के अलावा आयशा ने उड़िया, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। साल 2003 में आयशा ने बिजनेसमैन समीर वासी से शादी कर ली थी। इन दिनों वो अपने पति के साथ मिलकर बिजनेस संभाल रही हैं। वह पति की कंस्ट्रक्शन कंपनी और स्पा अनंता चलाती हैं। आयशा दिखने में पहले से काफी बदल चुकी हैं, लेकिन 50 की उम्र में वह अभी भी काफी खूबसूरत नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed