{"_id":"5cad42fabdec22140e108ab5","slug":"ayesha-takia-birthday-and-salman-khan-dabangg-3-in-trouble-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयशा टाकिया का जन्मदिन और मुश्किल में फंसी सलमान खान की 'दंबग 3' सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयशा टाकिया का जन्मदिन और मुश्किल में फंसी सलमान खान की 'दंबग 3' सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayesha Takia, Salman Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आयशा टाकिया बचपन से ही परदे पर दिखाई दे रही हैं। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनके करियर को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया जिसके लिए हर एक्ट्रेस तरसती है। बता दें कि साल 2004 में फिल्म 'टार्जन दा वंडर कार' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आयशा कई हिट फिल्मों में नजर आई है जिनमें सलमान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में भी उन्हें देखा गया है। उन्हें साल 2011 में आई फिल्म 'मोड़' में आखिरी बार देखा गया था। बता दें कि वह साल 2009 में फरहान आजमी से शादी कर सेटल हो गईं। आयशा टाकिया 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं।
2 of 5
Madhuri Dixit and Saroj Khan
- फोटो : social media
बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन को अपने इशारों पर नचा चुकीं सरोज खान को लेकर पिछले दिनों खबर थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा। सरोज ने खुलासा किया था कि उन्हें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म से कटरीना कैफ की वजह से हटा दिया गया था। इसके बाद सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अब माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के सपोर्ट में आ गई हैं। माधुरी का कहना है कि सरोज खान को काम नही मिलना फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान है।
3 of 5
Alia Bhatt, Sanam Saeed
- फोटो : social media
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं और इसमें आलिया भट्ट के काम की काफी तारीफ हो रही है। आलिया हाल ही में अपने लुक्स पर खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने इसकी तैयारी पाकिस्तानी टीवी शो 'जिंदगी गुलजार है' देखकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
honey singh
लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने वाले 36 साल के यो यो हनी सिंह फिर से अपनी रफ्तार पकड़ रहे हैं। दिल चोरी, दिस पार्टी इज़ ओवर नाऊ और उर्वशी जैसे पार्टी नंबर्स के चलते वह फिर से कंपटीशन में हैं और उनका नया गाना मखना इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय गानों में शामिल हो चुका है। रामचरित मानस में प्रसंग आता है और तुलसीदास लिखते हैं, बाढ़ै पूत पिता के धरमा यानी कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संतान की उन्नति होती है। हनी सिंह ने शुरू से इस बात को अपने जीवन में शामिल किया है। वैसे तो हनी सिंह के लाखों प्रशंसक और आलोचक दुनिया भर में फैले हुए हैं, लेकिन वह अपना सबसे खास आलोचक मानते हैं अपने पिता को।
विज्ञापन
5 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
सलमान खान ने जब से अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्य प्रदेश में शुरू की तब से उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों ही सलमान को एक विवाद के चलते माफी मांगते हुए ये तक कहना पड़ा था कि वो पैकअप कर लेंगे। अब इस फिल्म को लेकर नया विवाद हो गया है जिसके चलते फिल्म के प्रोडक्शन को नोटिस जारी हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।