सब्सक्राइब करें

विवाद: बाबा रामदेव ने साझा किया आमिर खान के शो का वीडियो, कहा- हिम्मत है तो इनके खिलाफ मोर्चा खोलें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 30 May 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Ayurved vs Allopathy Baba Ramdev share Aamir Khan show Satyamev Jayate video talking about allopathy medicine
बाबा रामदेव, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा रामदेव इन दिनों आयुर्वेद बनाम एलोपैथी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल बाबा रामदेव ने एलोपैथ को 'स्टूपिड साइंस' बताया था जिसके बाद से आईएमए( इंडियन मेडिकल असोसिएशन) और योग गुरु के बीच बहस का गंभीर मुद्दा बन गया। जब डॉक्टरों ने इस पर नाराजगी जताई तो बाबा रामदेव ने एलोपैथी के डॉक्टरों और फॉर्मा कंपनियों से सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 25 सवाल पूछे। वहीं बाबा के बयान से भड़के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की।



बाबा ने साझा किया शो का वीडियो

इस पर बाबा रामदेव ने कहा था कि उन्हें किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता। वहीं स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। हालांकि इस पर मामला अभी शांत नहीं हुआ है इसी बीच बाबा रामदेव ने आमिर खान के पुराने शो सत्यमेव जयते का एक वीडियो साझा कर सवाल किया है।

Trending Videos
Ayurved vs Allopathy Baba Ramdev share Aamir Khan show Satyamev Jayate video talking about allopathy medicine
सत्यमेव जयते - फोटो : Twitter

आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' को काफी पसंद किया गया था। इस शो में आमिर खान बहुत से मुद्दों पर बात करते थे और दर्शकों को इससे जानकारी मिलती थी। अब बाबा रामदेव ने भी उस वीडियो की क्लिप साझा की है जिसमें डॉ. समित शर्मा नाम के गेस्ट बाजारों में उपलब्ध दवाओं के बारे में बात कर रहे हैं। 2012 में प्रसारित इस एपिसोड की क्लिप को ट्विटर पर साझा करते हुए बाबा रामदेव ने लिखा, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें'। उनके वीडियो पोस्ट करने पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।




विज्ञापन
विज्ञापन
Ayurved vs Allopathy Baba Ramdev share Aamir Khan show Satyamev Jayate video talking about allopathy medicine
सत्यमेव जयते - फोटो : Social media

शो के इस क्लिप में डॉ. शर्मा आमिर को समझाते हुए कहते हैं कि, 'दवाओं की मूल कीमत काफी कम है, लेकिन जब भी हम उन्हें बाजार से खरीदते हैं तो हम दवाओं के लिए 10 से 15 प्रतिशत अधिक भुगतान करते हैं। इन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग अपने लिए दिन में दो बार भोजन भी नहीं कर पाते हैं, क्या वो अधिक कीमत वाली दवाएं खरीद सकते हैं। इस पर आमिर चौंकते हुए पूछते हैं कि कई लोग दाम ज्यादा होने के कारण दवाएं नहीं खरीद पाते? 

Ayurved vs Allopathy Baba Ramdev share Aamir Khan show Satyamev Jayate video talking about allopathy medicine
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

इसके आगे डॉ. शर्मा कहते हैं, 'हां, डब्ल्यूएचओ का कहना है कि आजादी के 65 साल बाद भी 65 फीसदी भारतीय आबादी के पास उच्च कीमतों के कारण आवश्यक दवाओं तक नियमित पहुंच नहीं है। इसके साथ ही वो तमाम उदाहरण देकर इस बात को विस्तार से समझाते हैं। अब इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए बाबा रामदेव ने उनके खिलाफ बोले जा रहे लोगों से सवाल किया है।

विज्ञापन
Ayurved vs Allopathy Baba Ramdev share Aamir Khan show Satyamev Jayate video talking about allopathy medicine
बाबा रामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रामदेव और डॉक्टरों के बीच जुबानी जंग जारी है। दरअसल बाबा रामदेव ने एलोपैथी के खिलाफ बात बोली थी। उन्हें एक वीडियो में ये कहते सुना गया था कि लाखों लोग कोविड19 में एलोपैथिक दवा लेने से मर चुके हैं। उनके इस बयान के बाद से ही मामला विवादस्पद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed