फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट के बीच लोगों की मदद के लिए आगे आए आयुष्मान और ताहिरा, सीएम राहत कोष में दिया योगदान

Tue, 27 Apr 2021 06:15 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Apr 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap Contribute To Maharashtra CM's Relief Fund Amid Covid Pandemic
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

देश कोरोना महामारी से लगातार लड़ते हुए उभरने की कोशिश कर रहा है। हर रोज संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी मदद के लिए अपना योगदान दिया है।

Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap Contribute To Maharashtra CM's Relief Fund Amid Covid Pandemic
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद की है। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने एक ही पोस्ट को अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि, 'हम पिछले साल से इस तूफान को अपनी आंखों से देख रहे हैं। महामारी ने हमारे दिलों को तोड़ दिया और हमें इतना दर्द दिया जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। इस दौरान हमने एक दूसरे के प्रति एकजुट होकर इस मानवीय संकट को संभाला जा सकता है। आज फिर से महामारी ने हमें सहनशीलता और आपसी समर्थन दिखाने के लिए कहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap Contribute To Maharashtra CM's Relief Fund Amid Covid Pandemic
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

पोस्ट में आगे लिखा गया, 'देशभर से लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ताहिरा और मैं इसके लिए सभी को धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने हमें इस मदद करने के लिए प्रेरित किया। हम लगातार ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap Contribute To Maharashtra CM's Relief Fund Amid Covid Pandemic
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : instagram

इसमें आगे लिखा है कि, 'अब जरूरत की इस घड़ी में हमने महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में योगदान दिया है। ये वो वक्त है जब हमें एक समुदाय के रूप में एक साथ आना चाहिए और हमारे थोड़े-थोड़े योगदान से ज्यादा से ज्यादा लोगों की देखभाल की जा सकती है और उन्हें फिट किया जा सकता है। ताहिरा-आयुष्मान।'

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana And Tahira Kashyap Contribute To Maharashtra CM's Relief Fund Amid Covid Pandemic
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान-ताहिरा की इस पोस्ट को देखकर लोग उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। तो वहीं एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना फिल्म ‘अनेक’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में भी नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed