आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' बजट निकालने के बाद कमाई की ओर बढ़ गई है। फिल्म वीक डेज में भी ठीक-ठाक कलेक्शन जुटा पाने में कामयाब हो गई है। वहीं 'लवयात्री' फिल्म की लगातार बॉक्स ऑफिस पर पकड़ कमजोरी होती जा रही है। इन दोनों फिल्मों के छठे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'अंधाधुन' फिल्म ने 'लवयात्री' को मात दे दी है।
आयुष्मान की 'अंधाधुन' के आगे सलमान के जीजा का हुआ बुरा हाल, मुश्किल में पड़ सकता है करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह दोनों ही फिल्में छोटे बजट की थीं। ऐसे में 'अंधाधुन' तो बजट निकालकर कमाई की ओर बढ गई लेकिन 'लवयात्री' ऐसा कर पाने में नाकामयाब हुई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'अंधाधुन' फिल्म ने छठे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं बाकी दिनों के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 2.40 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़ चौथे दिन 3.40 करोड़ और पांचवें दिन 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन का कलेक्शन मिलाकर 'अंधाधुन' फिल्म अब तक कुल 25.15 करोड़ जुटा चुकी है।
#AndhaDhun is SUPER STRONG... Continues to collect more on weekdays [vis-à-vis Day 1]... Look at the biz on Mon, Tue and Wed - it’s FANTASTIC... Fri 2.70 cr, Sat 5.10 cr, Sun 7.20 cr, Mon 3.40 cr, Tue 3.50 cr, Wed 3.25 cr. Total: ₹ 25.15 cr. India biz. 👍👍👍
अंधाधुन' के मुकाबले 'लवयात्री' फिल्म का काफी बुरा हाल है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.80 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़, तीसरे दिन 2.60 करोड़, चौथे दिन 2 करोड़ और 5वें दिन 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक कुल 11.4 करोड़ जुटा पाई है। इस फिल्म का बजट 22 करोड़ बताया जा रहा था जिसका आधा भी यह फिल्म नहीं निकाल पाई है।
'लवयात्री' फिल्म की शूटिंग गुजरात में भी हुई है। यहां तक कि गरबा खेलते हुए भी स्टार्स को दिखाया गया है लेकिन लगता है कि नवरात्रि के मौके पर भी यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रही। इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म का फ्लॉप हो जाना उनके करियर के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
'लवयात्री' फिल्म में आयुष शर्मा के साथ वारिना हुसैन भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'अंधाधुन' फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में है। यह महीना आयुष्मान खुराना के लिए काफी अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' बजट निकालने के बाद कमाई की ओर बढ़ गई है तो वहीं 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली 'बधाई हो' फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।