फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: ये हैं आयुष्मान खुराना की 10 खास बातें, ऐसे मिला बॉलीवुड में बड़ा मौका

Fri, 14 Sep 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann khurrana birthday and his 10 real facts about life
Ayushmann Khurrana

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर की लिस्ट में शुमार आयुष्मान खुराना आज यानी 14 सितंबर को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म वर्ष 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह एक पंजाबी फैमिली से हैं। रेडियो और टीवी रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं...तो आइए जानते हैं उनके बारे में ये 10 खास बातें...

Ayushmann khurrana birthday and his 10 real facts about life
Bollywood

1. बहुत कम लोग जानते हैं कि आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी पर आने वाले रियलिटी शो रोडीज 2 से की थी। बता दें कि वह सीजन 2 के विनर रहे थे।

2. लेकिन आपको बता दें कि आयुष्मान ने रेडियो में हाथ आजमाया और अपनी पहली जॉब बतौर रेडियो जॉकी हासिल की थी। वह दिल्ली में बिग एफएम के लिए 'बिग चाय- मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' नाम का शो किया करते थे।

Ayushmann khurrana birthday and his 10 real facts about life
ayushmann khurrana

3. आयुष्मान ने थिएटर में एक्टिंग की बारिकी सीखी। उन्होंने आगाज और पंचतंत्रा जैसे नाटकों में काम किया। 

4. बता दें कि साल 2012 में उनकी फिल्म 'विक्की डॉनर' ने बड़े परदे पर धमाल मचा दिया था। लेकिन इस फिल्म से पहले उन्होंने साल 2004 में स्पर्म डोनेट किया था और विक्की डॉनर भी स्पर्म डोनेशन पर आधारित फिल्म थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann khurrana birthday and his 10 real facts about life
अरिजीत सिंह और आयु्ष्मान खुराना

5. आयुष्मान एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे गायक और गीतकार भी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'विक्की डॉनर' में सॉन्ग 'पानी दा रंग' ना सिर्फ लिखा बल्कि खुद गाया भी।  

6. बात करें आयुष्मान की लव लाइफ की तो उन्होंने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की। दोनों के दो बच्चे बेटा विराजवीर ( 2 जनवरी 2012) और बेटी वरुष्का (21 अप्रैल 2014) हैं।  

विज्ञापन
Ayushmann khurrana birthday and his 10 real facts about life
ayushmann khurrana

7. आयुष्मान ही नहीं उनके छोटे भाई अपारशक्ति खुराना भी एक रेडियो जॉकी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के 104.8 के एफएम रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया। अपारशक्ति को कई टीवी ऐड और इसी महीने रिलीज हुई फिल्म स्त्री में देखा गया है। 

8. बता दें कि फिल्म 'विक्की डॉनर' के बाद आयुष्मान ने साल 2013 में सोलो एल्बम 'ओ हीरिये' रिलीज की थी। इसके बाद 2014 में 'मिट्टी दी खुशबू' और 2015 में 'यहीं हूं मैं' लॉन्च की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed