फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों की कमी के कारण ट्रेन में गाना गाता था ये एक्टर, रियल लाइफ में भी बन चुका है 'विकी डोनर'

Fri, 14 Sep 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday special 5 unknown facts about his life
Ayushmann Khurrana
बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना 14 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे। आयुष्मान ने महज 17 साल की उम्र में उस वक्त लाइमलाइट में आए थे जब उन्होंने चैनल वी के रियलिटी शो 'पॉपस्टार' में सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। टेलीविजन से फिल्म और फिर गानों की चकाचौंध में आयुष्मान हिंदी सिनेमाजगत में मंझे एक्टर होने के साथ साथ मशहूर गायक भी बन गए थे। उनकी फिल्म 'विकी डोनर' का 'पानी दा रंग' गाना आज भी लोगों की जुबां पर हैं। तो चलिए आपको आयुष्मान खुराना की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Ayushmann Khurrana birthday special 5 unknown facts about his life
ayushmann khurrana
अपने स्ट्रगल के दिनों में आयुष्मान खुराना कॉलेज के ग्रुप के साथ गोवा गए थे। कहा जाता है कि उस वक्त आयुष्मान के पास ट्रिप के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इस वजह से उन्होंने उस वक्त ट्रेन में गाना गाकर पैसे इकट्ठे किए थे। इसके बाद वह लगातार ट्रेन में गाना गाने लगे और अपना जेब खर्च निकालने लगे। 
Ayushmann Khurrana birthday special 5 unknown facts about his life
Vicky Donor
इसके बाद आयुष्मान खुराना ने 17 साल की उम्र में रियलिटी शो पॉप स्टार में हिस्सा लिया था। आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म 'विकी डोनर' थी जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान स्पर्म डोनर बने थे। कहा जाता है कि साल 2004 में आयुष्मान ने असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday special 5 unknown facts about his life
Ayushmann and Tahira
आयुष्मान की लव मैरिज हुई है। कहा जाता है जब आयुष्मान ने ताहिरा को प्रपोज किया था उस वक्त बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया था। ताहिरा ने जब आयुष्मान से पूछा था कि तुम क्या करना चाहते हो। इस पर आयुष्मान ने कहा था एक्टर। जवाब सुनकर ताहिरा हंस पड़ी थीं और शादी के लिए हां बोलकर उन्हें चैलेंज दिया था। 
 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday special 5 unknown facts about his life
Tahira
कहा जाता है कि शादी के समय आयुष्मान के पास महज 10 हजार रुपए थे। 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली थी। कई बार इंटरव्यू में आयुष्मान कह चुके हैं कि एक्टर बनने के बाद सब कैसे मैनेज होगा नहीं पता था पर सब अपने आप हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed