फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लव सोनिया' से लेकर आयुष्मान खुराना तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Fri, 14 Sep 2018 08:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 14th sep 2018
बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में रिलीज

इस शुक्रवार दर्शकों के लिए 3 फिल्में हैं। अनुराग कश्यप पहली बार लव ट्राएंगल बेस्ड स्टोरी 'मनमर्जियां' लेकर आए हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी फिल्म 'लव सोनिया' है। चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया था। भारत में रिलीज से पहले 'लव सोनिया' ने कई फिल्म फेस्टिवल्स में ढेर सारे अवॉर्ड्स जीते। वहीं तीसरी फिल्म 'मित्रों' है। जैकी भगनानी और कृतिका कामरा स्टारर इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है।

पढ़ें:  Film Review: लव सोनिया देख भीतर तक हिल जाएंगे आप, जख्म कुरेदती है फिल्म
entertainment top news 14th sep 2018
Rajkumar Hirani
राजकुमार हिरानी का खुलासा
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'संजू' की रिलीज के बाद अब पहली बार स्क्रिप्ट को लेकर खुलकर बात की है। अभी तक संजय दत्त के इमेज मेकओवर से इनकार करते आ रहे हिरानी ने पहली बार माना कि उन्होंने फिल्म में संजय दत्त को लेकर सहानुभूति दिखाई। यही नहीं इसके लिए उन्होंने स्क्रिप्ट में भी बदलाव किया।

पढ़ें: राजकुमार हिरानी ने कबूली संजय दत्त की इमेज सुधारने की बात, बोले- 'शूटिंग के बाद बदली थी स्क्रिप्ट'
entertainment top news 14th sep 2018
love sonia
चीन में रिलीज होगी 'लव सोनिया'
'लव सोनिया' ने कई फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड्स जीते हैं। फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर आधारित है। इस हफ्ते भारत में रिलीज होने के बाद चीन में डिस्ट्रीब्यूटर ने इसे हाथोंहाथ लिया है। माना जा रहा है अक्टूबर में यह फिल्म चीन में रिलीज होगी।

पढ़ें: भारत में रिलीज होने से पहले ही चीन हुई इस फिल्म की डिमांड, ट्रेलर आते ही मच गया था धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 14th sep 2018
ayushmann khurrana
आयुष्मान खुराना का जन्मदिन आज
आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शूजित सरकार की फिल्म 'विकी डोनर' से की थी। पहली ही फिल्म से आयुष्मान ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 14 सितंबर 1984 को जन्मे आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। फिल्मों में आने से पहले वो पांच साल तक थियेटर भी कर चुके हैं।

पढ़ें: 'विकी डोनर' ने असल जिंदगी में भी किया था स्पर्म डोनेट, 12 साल तक डेट करने के बाद की शादी
विज्ञापन
entertainment top news 14th sep 2018
2.0
'2.0' का ट्रेलर लीक 
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा लेकिन फिल्म से जुड़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर रिलीज के बाद अब इसके ट्रेलर का इंतजार है। उससे पहले ही यूट्यूब पर यह लीक हो गया। माना जा रहा है इससे फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पढ़ें: अब तक की सबसे महंगी फिल्म को बड़ा झटका, रिलीज से पहले ही लीक हुआ '2.0' का ट्रेलर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed