फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड का 'विक्की डोनर' कैसे बना फैंस की 'ड्रीम गर्ल'? बर्थडे पर जानें आयुष्मान के 9 रोचक तथ्य

Sat, 14 Sep 2019 12:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday special know about 10 unknown Facts About his Life
ayushmann khurrana - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर की लिस्ट में शुमार आयुष्मान खुराना का जन्मदिन 14 सितंबर को होता है। उनका जन्म वर्ष 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं। रेडियो और टीवी रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं, तो आइए जानते हैं उनके बारे में ये 9 खास बातें...
Ayushmann Khurrana birthday special know about 10 unknown Facts About his Life
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram
1. बहुत कम लोग जानते हैं कि आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी पर आने वाले रियलिटी शो रोडीज के सीजन 2 से की थी। वह सीजन 2 के विनर रहे थे।
2. इसके बाद आयुष्मान ने रेडियो में हाथ आजमाया और अपनी पहली जॉब बतौर रेडियो जॉकी हासिल की थी। वह दिल्ली में बिग एफएम के लिए 'बिग चाय- मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान' नाम का शो किया करते थे।
 
Ayushmann Khurrana birthday special know about 10 unknown Facts About his Life
ayushmann khurrana - फोटो : file photo
3. आयुष्मान ने थिएटर में एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। उन्होंने आगाज और पंचतंत्रा जैसे नाटकों में काम किया।
4.  उन्होंने साल 2012 फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने बड़े परदे पर धमाल मचा दिया था।
5. आयुष्मान एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे गायक और गीतकार भी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में गाना 'पानी दा रंग' ना सिर्फ गाया बल्कि खुद लिखा भी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday special know about 10 unknown Facts About his Life
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
6. फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद आयुष्मान ने साल 2013 में सोलो एल्बम 'ओ हीरिये' रिलीज की थी। इसके बाद 2014 में 'मिट्टी दी खुशबू' और 2015 में 'यहीं हूं मैं' लॉन्च की।
7. बीते साल आई उनकी फिल्म अंधाधुन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि उन्हें अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday special know about 10 unknown Facts About his Life
आयुष्मान खुराना - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
8. बात करें आयुष्मान की लव लाइफ की तो उन्होंने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की। दोनों के दो बच्चे बेटा विराजवीर ( 2 जनवरी 2012) और बेटी वरुष्का (21 अप्रैल 2014) हैं।
9. आयुष्मान ही नहीं उनके छोटे भाई अपारशक्ति खुराना भी एक रेडियो जॉकी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के 104.8 के एफएम रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया। अपारशक्ति को कई टीवी ऐड और इसी महीने रिलीज हुई फिल्म स्त्री में देखा गया है। 

पढ़ें: अंधाधुन के निर्माता राउतरे के पास ऑफर्स की बाढ़, कॉरपोरेट कंपनियों और ओटीटी संचालकों की उमड़ी भीड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed