'अंधाधुन' फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) 14 सितंबर को 35वां जन्मदिन मनाएंगे। आयुष्मान को सिनेमाजगत में 7 साल हो चुके हैं। इतने कम वक्त में आयुष्मान ने अपनी ऐसी जगह बनाई है कि लोग फिल्म में उनके होने से फिल्म के हिट होने की गारंटी देने लगे हैं।
कास्टिंग काउच पर खुलकर बोले थे आयुष्मान-कास्टिंग डायरेक्टर की ये डिमांड सुन दंग रह गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान ने इस बात का खुलासा एक चैट शो के दौरान किया था। आयुष्मान फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में पहुंचे थे। आयुष्मान खुराना ने कहा - 'एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि वह उनका प्राइवेट पार्ट देखना चाहते हैं। आयुष्मान ने कहा कि यह सुनते ही मैं जोर से हंसने लगा था। फिर मैंने कहा- क्या बात कर रहे हो यार, तुम सही में सीरियस हो? इसके बाद मैंने उसे मना कर दिया।'
आयुष्मान से पहले एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, स्वरा भास्कर और मंदिरा बेदी भी कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बयान दे चुकी हैं। आयुष्मान के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 'विक्की डोनर' फिल्म से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। आयुष्मान अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे गायक और गीतकार भी हैं।
आयुष्मान ने पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में गाना 'पानी दा रंग' ना सिर्फ गाया बल्कि खुद लिखा भी। आयुष्मान ने 2011 में बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की थी। आयुष्मान और ताहिरा के दो बच्चे हैं।
आयुष्मान ही नहीं उनके छोटे भाई अपारशक्ति खुराना भी एक रेडियो जॉकी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के 104.8 के एफएम रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया। अपारशक्ति को कई टीवी विज्ञापन भी कर चुके हैं। इसके अलावा वह 'स्त्री' फिल्म में भी नजर आए। आयुष्मान खुराना ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड का 'विक्की डोनर' कैसे बना फैंस की 'ड्रीम गर्ल'? बर्थडे पर जानें आयुष्मान के 9 रोचक तथ्य