{"_id":"5d7ba9188ebc3e01702d0900","slug":"pakistani-actress-mathira-angry-on-nobel-laureate-malala-yousafzai-after-her-tweet-in-iphone-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोबेल विजेता मलाला की पोस्ट पर भड़कीं पाकिस्तानी अभिनेत्री, बोला- प्रियंका चोपड़ा और कश्मीर..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नोबेल विजेता मलाला की पोस्ट पर भड़कीं पाकिस्तानी अभिनेत्री, बोला- प्रियंका चोपड़ा और कश्मीर..
Sat, 14 Sep 2019 12:08 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
malala yousafzai
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल ने हाल ही में आईफोन 11 सीरीज को लॉन्च किया। नए एप्पल आईफोन 11 में 3 कैमरे सहित और भी कई खासियतें हैं। इस फोन को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी और ढेरों मीम्स भी बनाए। इस बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने भी नए आईफोन पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी। जिस पर पाकिस्तानी अभिनेत्री भड़क उठीं।
मलाला यूसुफजई
- फोटो : file photo
दरअसल, जिस दिन आईफोन 11 को लॉन्च किया गया उस दिन मलाला यूसुफजई ने ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी जो आईफोन 11 के कैमरे से मिलती-जुलती थी। ऐसे में मलाला यूसुफजई ने ट्विटर पर अपनी ड्रेस की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'क्या ये महज एक संयोग है कि एप्पल आईफोन 11 की लॉन्चिंग के दिन मैंने भी इसी डिजाइन की एक ड्रेस पहनी हुई है।'
Mathira
- फोटो : social media
मलाला यूसुफजई के इस ट्वीट से पाकिस्तानी अभिनेत्री मथिरा भड़क उठीं और उन्हें कश्मीर के मुद्दे से जोड़ते हुए खरी-खोटी सुनाने लगीं। मथिरा ने ट्विटर पर लिखा- मलाला को अपनी ड्रेस की चिंता करने के बजाय प्रियंका चोपड़ा और कश्मीर पर ट्वीट करना चाहिए। दरअसल,मथिरा ने अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा का जिक्र इसलिए किया क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर भारतीय वायुसेना की तारीफ की थी जिसकी पाकिस्तान ने आलोचना की थी।
@IamMathira rushed to criticize the #NobelPrize laureate for not highlighting the issue of Kashmir or responding to Priyanka Chopra’s warmongering remarks
— National Courier (@thenatcour) September 12, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
malala yousafzai
- फोटो : file photo
वहीं मथिरा के अलावा मलाला यूसुफजई के आईफोन वाले ट्वीट में पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी आलोचना की। गौरतलब है कि भारत ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया था तो मलाला यूसुफजई ट्विटर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था- कश्मीर के लोग उस समय से संघर्ष के बीच रह रहे हैं, जब मैं बच्ची थी, जब मेरे माता-पिता बच्चे थे और मेरे दादा-दादी युवा थे।
The people of Kashmir have lived in conflict since I was a child, since my mother and father were children, since my grandparents were young. pic.twitter.com/Qdq0j2hyN9
— Malala (@Malala) August 8, 2019
विज्ञापन
Farhan Akhtar, Malala Yousafzai
- फोटो : social media
आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था, लेकिन बीती 5 अगस्त को भारत सरकार ने इस अनुच्छेद को खत्म कर दिया। विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद से पाकिस्तान के राजनेता सहित कई फिल्मी सितारे भड़के हुए हैं।