फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: 'साहो' की नाकामी के साइड इफेक्ट्स, टल गई प्रभास की अगली फिल्म की शूटिंग

Sat, 14 Sep 2019 11:23 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Sep 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
saaho side effects now cancel prabhas next film shooting
Saaho - फोटो : Amar Ujala

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो को उम्मीद के मुताबिक कामायबी न मिलने के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगे हैं। प्रभास की अगली फिल्म की शूटिंग टल गई है। प्रभास की इस फिल्म का नाम है 'जान' और इस रोमांटिक फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े मेन फीमेल लीड में हैं।

saaho side effects now cancel prabhas next film shooting
saaho - फोटो : social media

350 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म साहो का कलेक्शन मन मुताबिक न होने के बाद से इसके फिल्मेकर्स फिल्म की स्क्रूटनी शुरू कर चुके हैं। फिल्म को दक्षिण भारतीय राज्यों में कामयाबी न मिलने से भी इसके मेकर्स परेशान हैं। फिल्म साहो की ओपनिंग अच्छी रही लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 21.74 करोड़ रुपये ही हो सका। फिल्म के हिंदी संस्करण ने दो हफ्ते में 134.08 करोड़ की कमाई करके फिल्म के निर्माताओं को राहत पहुंचाई है क्योंकि फिल्म के दक्षिण भारतीय संस्करणों की कमाई तीन अंकों तक पहुंची ही नहीं।

saaho side effects now cancel prabhas next film shooting
saaho - फोटो : social media

प्रभास को व्यक्तिगत रूप से इस फिल्म के बाहुबली सीरीज की फिल्मों से आगे निकलने की उम्मीद रही है और उन्हें भरोसा था कि फिल्म साहो उन्हें एक अखिल भारतीय स्टार के रूप में स्थापित कर देगी। पर ये हो न सका। अब ये आलम है कि उनकी अगली फिल्म जान की हीरोइन पूजा हेगड़े दूसरे सहारे तलाशने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
saaho side effects now cancel prabhas next film shooting
pooja hegde - फोटो : file photo

सूत्रों के मुताबिक पूजा हेगड़े ने प्रभास की फिल्म जान के अगले शेड्यूल की तारीखें अखिल अक्किनेनी की फिल्म के लिए दे दी हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म का अगला शेड्यूल आगे खिसक गया है। पूजा हेगड़े की अखिल अक्किनेनी के साथ ये चौथी फिल्म है।

विज्ञापन
saaho side effects now cancel prabhas next film shooting
pooja hegde - फोटो : file photo

पूजा की बहुचर्चित फिल्म वाल्मीकि आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो रही है और उनकी अगली हिंदी फिल्म हाउसफुल 4 होगी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की एक फिल्म भी कर रही हैं जो अगले साल मकर संक्रांति पर रिलीज होगी।

एक महीने बाद भी थम नहीं रही 'मिशन मंगल' की रफ्तार, 'साहो और 'छिछोरे' ने अब तक जुटाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed