फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के लौटने पर पार्टी देंगी आलिया भट्ट और 'मेड इन चाइना' का नया पोस्टर रिलीज, 5 खबरें

Fri, 13 Sep 2019 10:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 13 Sep 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt host party for Rishi Kapoor to new poster of Made in China these are 5 bollywood news
Rishi Kapoor - फोटो : Instagram

ऋषि कपूर के भारत लौटने पर आलिया भट्ट कर सकती हैं पार्टी होस्ट !


कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी इलाज करवाकर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर 10 सितंबर को भारत वापस लौट आए हैं। उनकी भारत वापसी के बाद परिवार सहित उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। ऋषि कपूर के घर वापस आते ही परिवार वालों ने उनका बड़े ही अलग अंदाज में स्वागत किया था। वहीं अब खबर है कि ऋषि कपूर के भारत लौटने की खुशी में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पार्टी कर सकती हैं।

Alia Bhatt host party for Rishi Kapoor to new poster of Made in China these are 5 bollywood news
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 साल 
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2010 में सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म इंडस्ट्री में नौ साल पूरे होने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया, अभी भी ऐसे लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने नौ साल के इस सफर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है।

Alia Bhatt host party for Rishi Kapoor to new poster of Made in China these are 5 bollywood news
anupam kher - फोटो : file photo

अनुपम खेर ने साझा किया केन्या के 'शाहरुख खान और काजोल' का रोमांटिक वीडियो
बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आम लोगों की तरह वह भी कई वीडियो भी साझा करते रहते हैं। ऐसे ही कुछ दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर केन्या के एक कपल का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ये कपल बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने इस कपल को केन्या के शाहरुख खान और काजोल बताया है। उनके इस वीडियो को अनुपम खेर के फैंस काफी पसंद करते हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt host party for Rishi Kapoor to new poster of Made in China these are 5 bollywood news
made in china - फोटो : file photo

राजकुमार राव रिलीज किया 'मेड इन चाइना' का पोस्टर
अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में फिल्म की कास्ट एक जार में बंद नजर आ रही है। उनके फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'मेड इन चाइना' का ट्रोलर 18 सितंबर को रिलीज होगा। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री मौनी रॉय, परेश रावल, सुमित व्यास , गजरार राव और बोमन ईरान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 


विज्ञापन
Alia Bhatt host party for Rishi Kapoor to new poster of Made in China these are 5 bollywood news
दिशा पटानी - फोटो : file photo

दिशा पटानी लॉन्च किया अपना पहला यूट्यूब चैनल
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपने फैंस के लिए बेहद खास तोहफा लेकर आई हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। दिशा पाटनी इस चैनल के साथ फैंस को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगी। चैनल लॉन्च के साथ ही दिशा पाटनी ने अपना पहला वीडियो भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने इस पहले वीडियो में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के बारे में बताया। 

पढ़ें: पत्नी को तलाक दिए बिना इन 5 सितारों ने की थी दूसरी शादी, बस एक ने मांगी थी पत्नी से परमिशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed