दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की कहानी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म का नाम है सांड की आंख। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।
'सांड की आंख' का है आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से बड़ा कनेक्शन, निर्देशक तुषार ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स दुनिया भर के दर्शकों के सामने इस खूबसूरत कहानी को पेश करना चाहते हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, जब मैंने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में शूटर दादियों को देखा और जब उनके सफरनामे और उपलब्धियों के बारे में पता चला तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सका। मैं इतना प्रभावित हुआ कि मैंने अपनी पत्नी निधि से कहा कि इस कहानी को दूसरों के सामने पहुंचना चाहिए। उस क्षण ही हमने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने की ठान ली। बस यहीं से सांड की आंख की नींव पड़ी।
गौरतलब है कि देश में जिस उम्र में अधिकतर लोग रिटायरमेंट की सोचते हैं उस उम्र में उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव की दो औरतों ने इतिहास रच दिया। प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर जो दादी के नाम से मशहूर हैं वे इस दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्पशूटर बन गईं। उन्होंने 60 की उम्र में शूटिंग करना शुरू किया। दादियों ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और कई पुरस्कार हासिल किए जिसने हजारों लोगों को प्रोत्साहित किया।
जौहरी गांव की कई लड़कियों ने शूटिंग को अपने करियर के तौर पर अपनाया और स्पोर्ट्स कोटा के तहत आर्मी, पुलिस और बीएसएफ में नौकरी हासिल की। उन्होंने बेहद करीब से देखा था कि शूटर दादियों की कड़ी मेहनत का क्या असर होता है।
पढ़ें: Dream Girl Review: सबको पूजा का आशिक बनाते आयुष्मान, देखिए ड्रीमगर्ल को मिले कितने स्टार