फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

Thu, 20 Oct 2022 06:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 20 Oct 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 shift its release date to avoid clash with Kartik Aaryan Satya Prem ki Katha
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं और हर किरदार में ढल जाते हैं। 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बन लड़कों से बात करते नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म के सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 shift its release date to avoid clash with Kartik Aaryan Satya Prem ki Katha
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरुचा नजर आई थीं, तो अब 'ड्रीम गर्ल 2' में वह अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स की ओर से फिल्म का टीजर जारी कर रिलीज डेट का एलान किया गया था। आयुष्मान खुराना वीडियो में बताते नजर आ रहे थी कि इस बार पूजा 29 जून 2023 को ईद पर आएगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है।

Ram Setu: ‘जय श्री राम’ गाने से पहले अक्षय ने उतारे जूते, सुंदरकांड के दोहे का फिल्म के इस गीत में गलत उच्चारण

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 shift its release date to avoid clash with Kartik Aaryan Satya Prem ki Katha
आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीड डेट में बदलाव करने के पीछे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' है। दोनों ही फिल्म अगले साल ईद (29 जून) के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टकराव से बचने के लिए, 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है। अब यह फिल्म 29 जून नहीं 23 जून 2023 को रिलीज होगी।

M3GAN Trailer: प्यार या हैवानियत...'मेगन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज; जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 shift its release date to avoid clash with Kartik Aaryan Satya Prem ki Katha
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, एकता कपूर और शोभा कपूूर इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर और मनजोत सिंह भी नजर आने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'सत्य प्रेम की कथा' 29 जून को अगले साल ईद के मौके पर ही रिलीज होगी।

Adipurush: आदिपुरुष की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, फिल्म पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed